बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर एक साथ कई फिल्मों में नजर आए हैं। दोनों की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी केमिस्ट्री और जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। पर्दे से इतर रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी हैं।
अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर दोनों ही बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर्स में से एक हैं। करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मश्किल’ में दोनों साथ नजर आए थे। दोनों कि दोस्ती भी कमाल की है। जब दोनों साथ में किसी इवेंट या शो में जाते हैं तो जमकर मस्ती भी करते हैं। मगर कभी-कभी रणबीर अनुष्का को इरीटेट भी कर देते हैं, अब अगर रणबीर ऐसा करगें तो क्या एक्ट्रेस के मन में ये नहीं आता होगा कि जमकर एक थप्पड़ लगा दिया जाए। एक ऐसा ही किया था अनुष्का शर्मा ने, चलिए आपको बतातें हैं आखिर क्या हुआ कि अनुष्का ने रणबीर को मारा था।
रणबीर अनुष्का को परेशान करने के लिए कभी उनके हाथ पर छींक देते हैं, तो कभी अपने हाथ उनके कपड़ों में पोंछ देते हैं। दोनो को लेकर एक मजेदार किस्सा मशहूर है। एक बार दोनों फिल्म निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन के दौरान एक रेडियो में इंटरव्यू देने गए। उसी दौरान कुछ ऐसा घटित हुआ कि वहा मौजूद लोग हैरान हो गए। अनुष्का को रणबीर पर किसी बात के लिए इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने थप्पड़ पे थप्पड़ रसीद दिए। अब जाहिर सी बात है कि उनकों रणबीर के किसी हरकत पर ही गुस्सा आया होगा, दरअसल रणबीर उन्हें इरिटेट कर रहे थे, तो अनुष्का को भी गुस्सा आ गया और उन्हें मारने लगी। इस वाक्ये का एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हुआ।
यह भी पढे़ -एक ही फिल्म में करीना कपूर ने पहने 130 ड्रेसेज
बता दें ये थप्पड़ सीरियस होकर अनुष्का ने नहीं मारा था। कुछ देर बाद अनुष्का वीडियो में रणबीर की गर्दन पर पेन से कुछ लिखती हई नजर आईं। दोनों कि इस हरकत को देख रेडियो स्टेशन पर मौजूद सभी लोग खूब मजे लेते और हंसते दिखाई दिए। बात करें फिल्मों कि तो 'ऐ दिस है मुश्किल' के अलावा दोनों कई फिल्मों में साथ दिखाई दिए हैं, जिनमें 'संजू' और 'बॉम्बे वेलवेट' जैसी फिल्में शामिल हैं।
यह भी पढ़े - सोते वक्त 'रामायण' के सेट पर सुनाई देती थी ऐसी आवाजें