बॉलीवुड

दीपिका से पहले इन हसीनाओं के साथ रणवीर सिंह लगा चुके हैं दिल, चौंका देंगे ये नाम

बॉलीवुड में आने से पहले रणवीर सिंह का हेमा मालिनी की बेटी आहना से अफेयर था। दोनों एक ही कॉलेज में साथ पढ़ते थे।

3 min read

नई दिल्ली। फिल्म जगत की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी, जिन्हें हर पल एक साथ आज भी रोमांस करते देखा जा सकता है। इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' से शुरू हुई थी। उसके बाद इस जोड़ी ने 'पद्मवात' और 'बाजीराव-मस्तानी' में भी साथ में काम किया। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां भी बढ़ती गई।

बताया जाता है कि रणवीर सिंह का दीपिका पादुकोण से पहले कई लड़कियों के साथ अफेयर रहा है। चर्चा है कि इसमें हेमा मालिनी की बेटी आहना से लेकर सोनाक्षी सिन्हा, परिणीती चोपड़ा और अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है।

फर्स्ट अफेयर आहना देओल के साथ

फिल्मों में आने से पहले रणवीर का अफेयर हेमा मालिनी की बेटी आहना देओल से था ये दोनों उस दौरान एक ही कॉलेज में पढ़ते थे।तभी आहना और रणवीर एक दूसरे के काफी करीब आए थे। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया।

अनुष्का शर्मा से जुड़ा नाम

बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद रणवीर का नाम अनुष्का शर्मा से जुड़ा था। 'बैंड-बाजा-बारात' में डेब्यू करने वाले इन दोनों ने इसके बाद 'लेडी वर्सेज रिकी बहल' और 'दिल धड़कने दो' में एक साथ काम किया। इस दौरान ये दोनों ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन काफी करीब नजर आए।

परिणीति चोपड़ा

अनुष्का से दिल टूट जाने के बाद रणवीर का रिश्ता प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा के साथ जुड़ने लगा। दोनों ने लेडीज वर्सेज रिक्की वहल और किल दिल में काम किया था। हालांकि दोनों ने अपने अफेयर को लेकर कभी कोई खुलासा नही किया था। लेकिन दोनों को कई बार साथ में कैमरे में कैद किया गया था।

सोनाक्षी सिन्हा

परिणीति चोपड़ा से दूर जाने के बाद रणवीर सोनाक्षी सिन्हा के करीब आने लगे। सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर 'लूटेरा' मूवी में एक साथ नजर आए थे। इन दोनों जोड़ी के अफेयर को हवा तब मिली थी जब कुछ जगहों पर दोनों को एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले देखा गया था। लेकिन बाद में इनके बीच भी दूरियां आ गई।

Updated on:
06 Jul 2021 01:34 pm
Published on:
06 Jul 2021 01:29 pm
Also Read
View All