नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर चर्चे पर बने रहते है। लेकिन इन दिनों वे फिल्मों से कम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे है। अभी हाल ही में स्टार आमिर खान ने अपनी दूसरी पत्नि किरण राव को तलाक देकर अलग होने का फैसला किया है। उनके इस फैसले के बाद से बॉलीवुड के गलियारों में जमकर चर्चा होने लगी है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें करने के साथ इस बात को लेकर जमकर बहस छिड़ी हुई है।