बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा ने ब्लैक ड्रेस में दिया ऐसा पोज, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट, एक ने तो लिखा, आओ बाम लगा दूं….

वायरल हो रही इस फोटो में वह ब्लैक गाउन में नजर आ रही है। वह अपने कमर पर हाथ रखकर पोज दे रही हैं...

2 min read
Mar 31, 2019
Anushka Sharma
Anushka Sharma

मायानगरी मुंबई में हाल ही में मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन हुआ। इस इवेंट में शाहरुख खान, अक्षय कुमार, करण जौहर सहित कई बड़े स्टार्स शामिल हुए। अनुष्का शर्मा ने भी इस अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुई उन्होंने इवेंट की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की। एक बार फिर ट्रोलर्स ने उन्हें निशाना बनाया और उनकी तस्वीर में पोज को लेकर ट्रोल किया जा रहा है।

वायरल हो रही इस फोटो में वह ब्लैक गाउन में नजर आ रही है। वह अपने कमर पर हाथ रखकर पोज दे रही हैं। अनुष्का के इस पोज को लेकर यूजर्स उनका मजाक बना रहे हैं। यूजर्स इस तस्वीर पर कई प्रकार के कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'कमर में दर्द है क्या भाभी।' दूसरे ने कहा, 'झंडू बाम लगा लो।' एक और यूजर ने लिखा, 'मूव लाकर दू क्या मैडम।'

इस समारोह में अनुष्मा फुल ब्लैक लुक में नजर आई। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का बॉडीकॉन गाउन पहना था। इसके अलावा अनुष्का ने डायमंड ईयरिंग्स पहने हुई थी। अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो'में नजर आई थीं।

Updated on:
31 Mar 2019 02:58 pm
Published on:
31 Mar 2019 02:49 pm