बॉलीवुड

गले में मंगलसूत्र नहीं बल्कि नेकलेस पहनती हैं अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस को खास शख्स ने किया है गिफ्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से संग साल 2017 में शादी की थी। शादी के बाद अनुष्का के गले मंगलसूत्र की जगह नेकलेस दिखाई देता है। जानिए क्यों पहनती हैं अनुष्का ये नेकलेस।

2 min read
Anushka Sharma wears necklace not mangalsutra in her neck

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी सबकी फेवरेट जोड़ी है। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। 11 दिसंबर 2017 में अनुष्का ने विराट संग इटली में शादी की थी। शादी के बाद अनुष्का की कई तस्वीरें सामने आईं। जिसमें वो लाल साड़ी, मांग में सिदूंर और गले में मंगलसूत्र पहने हुए दिखाई दीं थीं। विराट और अनुष्का की शादी को अब तीन साल से भी ज्यादा का समय होने जा रहा है। ऐसे में अब अनुष्का शर्मा के गले में मंगलसूत्र नहीं दिखाई देता है। जानिए क्या है इसके पीछे की वजह।

मंगलसूत्र की जगह नेकलेस पहनती हैं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा

काफी समय से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को उनके एक स्पेशल नेकलेस के साथ स्पॉट किया जा रहा है। अनुष्का इन दिनों गले में मंगलसूत्र की जगह एक स्पेशल नेकलेस पहने हुए दिखाई देती हैं। जब उन्होंने वॉग इंडिया मैगजीन के लिए शूट किया था तब भी उनके गले में इस नेकलेस को देखा गया था।

अनुष्का शर्मा जो गले में नेकलेस पहनती हैं वो असल में उनके एक खास दोस्त उन्हें गिफ्ट किया है। उनके ये खास दोस्त मशूहर फैशन डिजाइनर सब्यसाची है। जिन्होंने उनके लिए उनके शादी का जोड़ा डिजाइन किया था। बताया जाता है कि ये गिफ्ट सब्यसाची ने अनुष्का को प्रेग्नेंसी के दौरान दिया था।

सब्यसाची ने किया था अनुष्का गिफ्ट

सब्यसाची ने जो नेकलेस अनुष्का शर्मा को गिफ्ट किया है। उसकी खासियत है कि उस नेकलेस में दो अक्षय लिखें हुए हैं। इस नेकलेस में A और V के साथ कुछ रुबी और महंगे स्टोन्स लगे हुए हैं। जो इस नेकलेस को काफी स्टाइलिश बनाता है। अक्सर अनुष्का को इसी नेकलेस के साथ देखा जाता है।

बेटी संग वक्त बिता रही हैं अनुष्का शर्मा

आपको बता दें अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी बेटी वामिका संग वक्त गुज़ार रही हैं। मां बनते ही एक्ट्रेस ने अपने काम से थोड़े वक्त के लिए दूरी बना ली है। अनुष्का शर्मा अपनी बच्ची संग वक्त बिताना चाहती हैं। कुछ समय पहले अनुष्का को लंदन में उनकी बेटी संग देखा गया था। अनुष्का और विराट की बेटी वामिका की एक झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Published on:
11 Jul 2021 06:25 pm
Also Read
View All