बॉलीवुड

गर्लफ्रेंड को लेकर एक्स वाइफ मलाइका से मिलने पहुंचे अरबाज, तो हुआ कुछ ऐसा

रिपोर्ट्स के अनुसार अरबाज खान और मलाइका फैमिली के साथ लंच डेट पर गए थे
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2018, 5:37 PM IST
Arbaaz and Yellow
Arbaaz and Yellow

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान के भाई अरबाज खान का उनकी पत्नी मलाइका से तलाक तो हो गया लेकिन दोनों के बीच बातचीत अभी भी होती है। अलग होने केे बाद भी दोनों एक दूसरे के पारिवारिक समारोहों में शिरकत करते हैं। बता दें कि मीडिया में खबरें हैं कि अरबाज इन दिनों येलो मेहरा को डेट कर रहे हैं। अब अरबाज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में उनकी कथित गर्लफ्रेंड येलो मेहरा, एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा, उनकी मां, पिता और बहन अमृता अरोड़ा एक साथ नजर आ रहे हैं।

लंच डेट पर गए थे अरबाज और मलाइका:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरबाज खान और मलाइका फैमिली के साथ लंच डेट पर गए थे। इस दौरान येलो भी उनके साथ ही थीं। इस दौरान अरबाज खान ने पिंक कलर की टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट पहनी थी। वहीं येलो ने पीले रंग का टॉप और व्हाइट पैंट पहनी थी। अमृता अरोड़ा को ब्लू कलर की जींस और व्हाइट लॉन्ग शर्ट में स्पॉट किया गया।

दबंग 3 में व्यस्त:
इन दिनों अरबाज खान उनकी आगामी फिल्म 'दबंग 3' का निर्माण कर रहे हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म में व्यस्त चल रहे हैं। बता दें कि सलमान खान इस फिल्म में लीड रोल में होंगे। वहीं अभिनेत्री के नाम की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इन अभिनेत्रियों के नाम की थी चर्चा:
इस फिल्म के लिए टीवी अभिनेत्री मौनी राय का नाम सामने आ रहा था। बताया जा रहा था कि फिल्म में उनका रोल सोनाक्षी के रोल से भी ज्यादा अहम होगा। बाद में स्पष्ट हो गया कि वह फिल्म में गेस्ट रोल में नजर आएंगी। सोनाक्षी को लेकर संशय बना हुआ है कि क्या इस बार भी वे इस फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। हालांकि सोनाक्षी इस फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब