ईमानदारी से बहुत कम लोग बोलते हैं:
उन्होंने कहा कि ईमानदारी से बहुत कम लोग बोलते हैं, इसलिए अगर आप ईमानदारी से बोलते हैं तो आपको ट्रोलिंग और आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। कठुआ मामले में बॉलीवुड से और ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं आने के बारे में पूछने पर अभिनेत्री ने कहा कि जहां तक इस खास मामले का सवाल है तो हर किसी ने, चाहे बॉलीवुड से हो या अम नागिरक सभी ने विरोध जताया और यह वास्तविक और बड़े पैमाने पर था, क्योंकि यह बहुत भयावह और जघन्य अपराध था, जो हमारे समाज की बहुत भयावह स्थिति बयां करती है, खासकर जैसा कि आप जानते हैं, दोनों मामलों (उन्नाव और कठुआ दुष्कर्म) में सरकार का क्या रुख रहा।