जरूरी नहीं, मैं जिसके दिखूं उसी से प्यार करूं:
दिशा से जब यह पूछा गया कि क्या वे इन अफवाहों से प्रभावित होती हैं? तो दिशा ने जवाब दिया,'मेरे बहुत दोस्त नहीं हैं और मैं ज्यादा बाहर नहीं जाती हूं। इसलिए इसका मतलब यह नहीं कि मैं जिसके साथ नजर आ रही हूं, लोग उसी के साथ मेरी बातें करने लग जाएं। मुझे तब तक पता नहीं चलता जब तक कि कोई मुझे नहीं बताता क्योंकि मेरे घर पर अखबार नहीं आता। मुझे नहीं पता होता कि क्या हो रहा है और मैंने कभी मेरे बारे में लिखे लेखों को नहीं पढ़ा।'