27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यौन शोषण आरोपों पर बोले अली जफर: मैं भी एक बेटी का पिता हूं, कानूनी कार्यवाही करूंगा..

अली ने ट्वीट कर कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और चुप्पी कोई विकल्प नहीं है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 20 Apr 2018, 5:18 PM IST

Meesha Shafi

Meesha Shafi

पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर ने उन पर लगे यौन शोषण के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वे इससे निपटने के लिए कानून का सहारा लेंगे। गायिका मीशा सैफी ने अली जफर द्वारा उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। अब अली ने इसका जवाब दिया है। अली ने ट्वीट कर कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और चुप्पी कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि वे खुद एक लड़की और एक लड़के के पिता हैं और एक मां के बेटे व एक एत्नी के पति हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह कानूनी कार्यवाही का सहारा लेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं किसी पर भी आरोप लगाए बिना पेशेवर तरीके से कानून के माध्यम से निपटना चाहता हूं।

मीशा ने लगाए आरोप:

पाकिस्तानी सिंगर मीशा शफी ने अभिनेता अली जफर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मीशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर पोस्ट लिखी है कि अली जफर ने उनका कई बार यौन शोषण किया है।
मीशा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने एक महिला और मां होने के नाते अपनी आवाज उठाने की कोशिश की है। साथ ही उन्होंने लिखा, मैंने इसलिए आवाज उठाई कि इससे अन्य लोगों को भी प्रोत्साहन मिले खासतौर पर लड़कियों को। उनका कहना है कि यौन शोषण जैसे मामलों पर बात करना एक महिला के लिए मुश्किल होता है।

मेरा विवेक चुप रहने की इजाजत नहीं देता:

मीशा का कहना है कि अगर यह उनके जैसे स्थापित कलाकार के साथ हो सकता है तो किसी भी महिला के साथ हो सकता है। उन्होंने लिखा, 'मेरा विवेक मुझे चुप रहने की इजाजत नहीं देता।'

कई बार यौन शोषण किया:
मीशा का आरोप है कि उनके सहकर्मी अली जफर ने कई बार उनका यौन शोषण किया है। उन्होंने कहा कि यह सब उस समय नहीं हुआ जब मैं इंडस्ट्री में नई—नई आई थी या मैं जब जवान थी। उन्होंने कहा कि दो बच्चों की मां होने के बाद उनके साथ यह सब हुआ।

कोई भी महिला सुरक्षित नहीं:
मीशा का कहना है कि यौन शोषण से कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है। उनका कहना है कि हम खुद यौन शोषण को बढ़ावा देते हैं, इस पर चुप रहकर। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं को सामने लाना चाहिए। अब चुप रहने का समय गया। उनका कहना है कि महिलाओं को इस पर बोलना होगा, तभी वे सुरक्षित रहेंगी।

अली को कई सालों से जानती हूं:
मीशा का कहना है कि वह अभिनेता अली जफर को कई सालों से जानती हैं। उन्होंने अभिनेता के साथ स्टेज भी शेयर किया है। उनका कहना है कि वह अकेली नहीं हैं। अली के बर्ताव और एटीट्यूड से वह हारा हुआ महसूस करती हैं। मीशा ने कहा,'अब मैं चुप रहने के कल्चर को तोड़कर देश की महिलाओं के सामने एक उदाहरण पेश कर रही हूं।'

बॉलीवुड में भी किया काम:
पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'तेरे बिन लादेन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वर्ष 2016 में उन्होंने आलिया भट्ट और शाहरुख खान की फिल्म 'डियर जिंदगी' में कैमियो भी किया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग