बॉलीवुड

अरबाज खान ने गुपचुप तरीके से शूरा खान के साथ रचाई दूसरी शादी, दोनों के निकाह की पहली फोटो आई सामने

Arbaaz Khan-Shura Khan wedding First Photo: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने 24 दिसंबर को बहन अर्पिता के घर में शूरा खान के साथ निकाह कर लिया। अरबाज खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने निकाह की फोटो शेयर की है।
4 min read
• •
Updated: 25 Dec 2023, 9:00 AM IST
arbaaz_khan_nikah_first_photo_with_shura_khan_.jpg
अरबाज ने मुंबई में अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के आवास पर एक निजी निकाह समारोह में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की।

Arbaaz Khan Wedding first photo with shura khan: सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान ने शूरा खान संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने 24 दिसंबर को परिवार और दोस्तों की मौदूजगी में निकाह किया है। कपल के निकाह में परिवार के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए।

अरबाज ने मुंबई में अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के आवास पर एक निजी निकाह समारोह में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की।

अरबाज ने शेयर की पहली फोटो
अरबाज खान ने अपने इंस्टाग्राम पर निकाह की फोटो शेयर की है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर शादी की फोटो वायरल हो रही है। अरबाज खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि- अपने प्रियजनों की उपस्थिति में, मैं और मेरा इस दिन से जीवन भर प्यार और एकजुटता की शुरुआत करते हैं! हमारे विशेष दिन पर आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है!

निकाह की पहली फोटो आई सामने, देखें शूरा का लुक
अरबाज खान और शूरा के निकाह की पहली फोटो जो लुक सामने आया है, उसमें अरबाज खान ने फ्लोरल प्रिंट बंद गला कोर्ट और प्लेन बेज कलर की पेंट पहनी हैं। वहीं उनकी नई दुल्हन ने पीच कलर का फ्लोरल प्रिंट लहंगा पहना हुआ है। शूरा खान ने लाइट मेकअप मेकअप कैरी किया हुआ है।

कौन हैं दुल्हन शूरा खान?
शूरा खान बॉलीवुड की फेमस मेकअप आर्टिस्ट हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 13.2k फॉलोअर्स हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की मेकअप आर्टिस्ट हैं। दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करती हैं।

real-timenews.com के रिपोर्ट्स के मुताबिक शूरा खान का जन्म साल 1982 में 5 जुलाई को हुआ था। जो वह 41 वर्ष की हैं। उनका जन्म लंदन, यूनाइटेड किंगडम में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उसका सूर्य/राशि कर्क है और वह मुस्लिम धर्म में विश्वास करती है।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जानकीदेवी पब्लिक स्कूल, मुंबई और दुबई अमेरिकन साइंटिफिक स्कूल, संयुक्त अरब अमीरात से की। इसके बाद उन्होंने अपनी मां से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा और फिर 16 साल की उम्र में उन्हें अभिनय का शौक हो गया।

उन्होंने अर्जुन कपूर की फिल्म औरंगजेब से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जो कि साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह अपनी अगली फिल्म देसी कट्टे में नजर आईं थी। जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

शूरा खान ने इसके बाद अपनी एक्टिंग से ब्रेक लेकर सिंगिंग पर काम करना शुरू किया। उन्होंने साल 2019 में पंजाबन गाना गाया था जो कि सुपरहिट रहा। इसके बाद उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते के लिए कुसू कुसू गाने को अपनी आवाज दी। इस समय वह अरबाज खान की पत्नी हैं। जिनकी चारों तरफ चर्चा ‌‌हो रही है।
बताया जा रहा है कि अरबाज खान की आने वाले फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर शूरा उनसे मिली थीं। अरबाज जब तक जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप में रहे, दोनों की खूब चर्चा होती थी। हालांकि, शूरा के साथ अरबाज की रिलेशनशिप की भनक किसी को नहीं लगी

कैसे हुई अरबाज खान से मुलाकात

दोनों की मुलाकात अरबाज खान की नई फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी। जो कि अगले साल 2024 में रिलीज होगी।

गुपचुप तरीके से हुई शादी, साजिद खान ने बताया क्या था शादी का माहौल
इस मौके पर फिल्म निर्माता साजिद खान भी मौजूद थे। उन्होंने इस गुपचुप तरीके से की गई शादी के बारे में जानकारी भी साझा की। अर्पिता के आवास के बाहर मौजूद मीडिया से बात करते हुए साजिद ने बताया कि कैसे अरबाज खान का पूरा खान परिवार शूरा के साथ शादी को लेकर खुश है।

साजिद ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं, अरबाज बहुत खुश हैं। वह बहुत अच्छी लड़की है, वह एक अच्छा लड़का है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं अपने दोस्त की शादी के लिए बहुत खुश हूं।"
जब साजिद से शादी के बारे में और जानकारी साझा करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं अभी घर गया और अच्छा खाना खाया। आज, मुझे थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ी। मैं उनके साथ दो घंटे से ज्यादा नहीं बिता सका।"
खान परिवार की प्रतिक्रिया साझा करते हुए फिल्म निर्माता ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं, दोस्त बहुत खुश हैं, हम बचपन के दोस्त हैं। सभी दोस्त बचपन के दोस्त हैं। यह एक पुनर्मिलन की तरह था। पूरा परिवार बहुत खुश है।"

Updated on:
25 Dec 2023, 9:00 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़