
सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान ने शूरा खान संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने 24 दिसंबर को परिवार और दोस्तों की मौदूजगी में निकाह किया है। कपल के निकाह में परिवार के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए हैं।
56 साल के अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने आज अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू किया। एक्टर का निकाह उनकी छोटी बहन अर्पिता खान के घर पर हुआ। जहां पूरा खान परिवार शामिल हुआ है।
निकाह से पहले अरबाज खान की होने वाली दुल्हनिया भी अर्पिता खान के घर पहुंचीं। इस मौके पर मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान ने बेज कलर का आउटफिट पहना हुआ था। इतना ही शौर खान ने अपने आउटफिट के साथ मैचिंग हिजाब भी पहना हुआ था।
अरबाज खान और शूरा का विवाह समारोह बहुत सादगी से हुआ। सादा रहा। निकाह समारोह में भाई सलमान खान और सोहेल खान, माता-पिता सलीम खान और सलमा खान और बेटे अरहान खान सहित पूरा परिवार उपस्थित था। अच्छी दोस्त रवीना टंडन, जिनका दुल्हन शूरा खान के साथ गहरा रिश्ता है, अपनी बेटी राशा टंडन के साथ समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान अभिनेत्री स्काई ब्लू कलर के सरारा सूट में तो राशा पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लगी हैं। फराह खान और रितेश देशमुख भी मौजूद थे।
Updated on:
25 Dec 2023, 9:14 AM IST
Published on:
24 Dec 2023, 10:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.