बॉलीवुड

रिलेशनशिप्स पर सलमान खान से ना लें टिप्स, भाई अरबाज खान ने कहा- ‘सबसे बुरी सलाह देते हैं’

बॉलीवुड के खान ब्रदर्स यानी कि सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान का बॉन्ड किसी से छुपा नहीं है। अक्सर तीनों को एक-दूसरे की पोल खोलते हुए देखा गया है। हाल ही में अरबाज खान ने भाई सलमान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Arbaaz Khan said don't take advice from Salman Khan on relationships
Arbaaz Khan said don't take advice from Salman Khan on relationships

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भाइयों की बात होती है। तो सबसे पहला नाम खान ब्रदर्स यानी कि सुपरस्टार सलमान खान के भाइयों का सामने आता है। सलमान, अरबाज़, और सोहेल खान की बॉन्डिंग से तो हम वाकिफ हैं। बड़े पर्दे पर हम तीनों भाइयों की जोड़ी को साथ में देख चुके हैं। रियल लाइफ में भी तीनों के बीच काफी प्यार देखने को मिलता है। वहीं जब भी तीनों साथ में आते हैं तो बचपन के किस्से और बातें शेयर कर सबको हैरान कर देते हैं। हाल ही में अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान रिलेशनशिप्स को लेकर बहुत ही बुरी सलाह देते हैं। जानें पूरा किस्सा।

सलमान खान से रिलेशनशिप पर सलाह ना लेने की कही बात

दरअसल, हाल ही में एक्टर अरबाज़ खान से इंटरव्यू में पूछा गया कि 'सभी भाई बहनों में से लव लाइफ को लेकर कौन है जो सबसे बुरी सलाह देता है? सवाल सुनते ही अरबाज ने झट से भाई सलमान खान का नाम लिया। अरबाज कहते हैं कि अब उनसे ये ना पूछा जाए कि क्यों? क्योंकि वो इसके लिए कोई सफाई नहीं देना चाहते।

अरबाज कहते हैं कि ये बिल्कुल ऐसा ही है जैसे वो सलाह देते हैं कि स्टार कैसे बनना है। अरबाज कहते हैं कि इसे ऐसे समझा जाए कि वो सलमान खान से कह रहे हैं कि स्टार ऐसे बनना चाहिए। वो अगर ऐसे कहेगें तो सब उन पर ही हंसेंगे।

सलमान खान का जुड़ चुका है कई अभिनेत्रियों संग नाम

वैसे आपको बता दें सलमान खान की लव लाइफ हमेशा से ही सुर्खियोंं में रही है। उनका कई अभिनेत्रियों संग नाम भी जुड़ चुका है। कैटरीना कैफ से लेकर ऐश्वर्या राय तक सलमान खान के अफेयर्स की खबरें सामने आई थी। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस सोमी अली ने सलमान खान संग रिलेशनशिप को लेकर कई बातें कही थीं।

जिसमें उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी मेंटल हेल्थ के लिए यही होगा कि वो सलमान खान से दूर रहें।

यह भी पढ़ें- किसानों की जिंदगी जी रहे Salman Khan ने शेयर की तस्वीर, कैप्शन में लिखा- 'हर एक किसान की इज्जत करें'

मलाइका अरोड़ा संग अरबाज खान का तलाक

सलमान खान 55 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी वो कुंवारे हैं। आज भी ये सवाल सबके दिमाग में है कि सलमान खान कब शादी करेंगे। वहीं अरबाज खान की लव लाइफ के बारें में बात करें तो पत्नी और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग उन्होंने साल 1998 में शादी की थी। शादी के बाद कपल ने बेटे अरहान खान को जन्म दिया। अरबाज और मलाइका की शादी काफी खुशहाल तरीके से बीत रही थी। लंबे समय बाद साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा ने एक्टर अर्जुन कपूर संग रिश्ता जोड़ लिया।

Published on:
20 Jul 2021 05:21 pm