बॉलीवुड

अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट में गाना सुनने के लिए खर्च करने पड़ेंगे लाखों रुपये, जानें सबसे महंगे और सस्ते टिकट की कीमत?

Arijit Singh Mumbai Concert: मुंबई में होने वाले अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट के सिल्वर स्टैंडिंग एंट्री से लेकर 15 मेहमानों के लिए लग्जरी टेबल तक के टिकट की कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे। कॉन्सर्ट के प्रीमियम पैकेज में खास मेहमान-नवाजी, ड्रिंक्स, खाना और पार्किंग शामिल है।
2 min read
• •
Oct 13, 2026
Arijit Singh Mumbai Concert
अरिजीत सिंह की फोटोज। (फोटो सोर्स: instagram/@arijitsingh_addict_)

Arijit Singh Mumbai Concert Ticket Price: बॉलीवुड के टॉप सिंगर अरिजीत सिंह मुंबई में 20 फरवरी, 2027 को अपने म्यूजिकल सफर के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए नौ शहरों के टूर के साथ भारत लौट रहे हैं। यह टूर जनवरी से मई के बीच होगा और इसके टिकट अब उपलब्ध हैं। मुंबई में, अरिजीत आने वाली 20 फरवरी को महालक्ष्मी रेसकोर्स में परफॉर्म करेंगे।

अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट का सबसे महंगे टिकट का प्राइस सुनकर उड़ जाएंगे होश

अरिजीत के कॉन्सर्ट के सबसे महंगे टिकट की कीमत 11,80,000 रुपये है और जिसमें 'द रेजिडेंस' टेबल पर 15 मेहमानों को एक अल्ट्रा-प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है। इस पैकेज में बैठने की सुविधा वाली टेबल, वेलकम ड्रिंक्स, डेडिकेटेड बॉटल सर्विस, खास तौर पर तैयार खाना, अलग टॉयलेट, एक्सप्रेस एंट्री और एग्जिट, अलग पार्किंग, खास तोहफे और डोरी (लैनयार्ड) के साथ लैमिनेट पास शामिल हैं।

इस खास टिकट में शामिल हैं: 5 प्रीमियम बोतलें, 2 लग्जरी बोतलें, 36 बीयर और 36 मिक्सर।

प्रीमियम टिकट के दाम में आ आ जाएंगे, 3 iPhone Duo

जानकारी के लिए बता दें कि अरिजीत सिंह के इस कॉन्सर्ट के सबसे महंगे टिकट की कीमत में तकरीबन 2,99,900 रुपये वाले 3 iPhone Duo फोन खरीदे जा सकते हैं।

कॉन्सर्ट के किस केटेगरी के टिकट की है कितनी कीमत?

टिकट का प्रकारकीमतसुविधा
सिल्वर फेज़ 2₹3,999स्टैंडिंग जोन में एक व्यक्ति को एंट्री
सिल्वर फेज़ 3₹4,999स्टैंडिंग जोन में एक व्यक्ति को एंट्री
गोल्ड₹7,499—
प्लेटिनम राइट/लेफ्ट₹9,999–₹17,499—

हालांकि, अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट के टिकट कई कैटेगरी में उपलब्ध हैं, लेकिन कीमतें सेक्शन और बुकिंग के फेज के हिसाब से अलग-अलग हैं। शो के सिल्वर टिकट ₹3,999 से शुरू होते हैं; फेज़ 2 की कीमत ₹3,999 और फेज़ 3 की कीमत ₹4,999 है, जिसमें स्टैंडिंग ज़ोन में एक व्यक्ति को एंट्री मिलती है। गोल्ड टिकट की कीमत ₹7,499 है, जबकि प्लेटिनम राइट/लेफ्ट टिकट की कीमत ₹9,999 से ₹17,499 के बीच है।

कब से कब तक है अरिजीत सिंह का इंडिया टूर?

अरिजीत सिंह का इंडिया टूर 9 जनवरी, 2027 को अहमदाबाद में शुरू होगा, इसके बाद 23 जनवरी को चंडीगढ़ और 7 फरवरी को जयपुर में कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा इस टूर के बाकी कॉन्सर्ट में अरिजीत 20 फरवरी को मुंबई, 13 मार्च को बेंगलुरु और 27 मार्च को नई दिल्ली में परफॉर्म करेंगे।

2026 में जनवरी में अरिजीत सिंह ने लिया था प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट

बता दें कि इसी साल यानी जनवरी 2026 में अरिजीत ने अपने फैंस को एक घोषणा करके हैरान कर दिया था कि वह प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास ले रहे हैं। उनके इस ऐलान के कुछ महीनों बाद उनके इस कॉन्सर्ट की खबर से उनके फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है।

Updated on:
13 Oct 2026 04:30 pm
Published on:
13 Oct 2026 04:29 pm