बॉलीवुड

अरिजीत सिंह के ‘आवारापन 2’ के गाने पर मैनेजर ने बताई सच्चाई, बोलीं- नहीं किया कोई कमबैक

Arijit Singh: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का नया गाना 'यह आवारापन' 21 जुलाई को रिलीज हुआ है। जिसे फैंस बेहद प्यार दे रहे हैं और साथ ही कयास लगाए जा रहे थे कि अरिजीत ने रिटायरमेंट का फैसला वापस ले लिया है। अब उनके मैनेजर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
2 min read
Jul 21, 2026
Arijit Singh NOT making his comeback Emraan Hashmi Awarapan 2 singer manager confirms These are old commitments
अरिजीत सिंह (Photo Source- Awarapan 2 Song and Arijit Singh Instagram)

Arijit Singh manager On Awarapan 2 Song: बॉलीवुड के 'हिट मशीन' कहे जाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) का नया और मोस्ट अवेटेड ट्रैक 'यह आवारापन' आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की आवाज में सजे इस खूबसूरत गाने के सामने आते ही सोशल मीडिया और म्यूजिक इंडस्ट्री में यह चर्चा तेज कर दी कि अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग में फिर से धमाकेदार वापसी यानी कमबैक कर लिया है।

अब इन तमाम अटकलों और दावों पर अरिजीत सिंह के मैनेजर ने विराम लगाते हुए एक बातचीत में सच्चाई सामने रखी है। मैनेजर ने साफ किया है कि अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग में वापसी नहीं कर रहे हैं और यह गाना सिर्फ उनके पुराने प्रोजेक्ट्स का हिस्सा है।

अरिजीत के नए गाने पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी

साल की शुरुआत में प्लेबैक सिंगिंग से अचानक संन्यास यानी रिटायरमेंट की घोषणा करने के बाद, अरिजीत का यह गाना कई महीनों बाद रिलीज हुआ पहला ट्रैक है। उनके कमबैक की खबरों को नकारते हुए अरिजीत के मैनेजर ने मीडिया को बताया, "अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग में कोई वापसी नहीं कर रहे हैं। वह बस उन गानों और प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रहे हैं जो उनके रिटायरमेंट की घोषणा करने से पहले ही साइन और फाइनल हो चुके थे। ये सभी उनके पुराने कमिटमेंट्स हैं।" संगीतकार अमाल मलिक द्वारा कंपोज किए गए और रश्मि विराग के लिखे इस खूबसूरत गीत 'यह आवारापन' को 21 जुलाई को सभी प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर जारी कर दिया गया है।

विशेष भट्ट और अरिजीत सिंह की हिट जोड़ी का री-यूनियन

'यह आवारापन' ट्रैक के जरिए अरिजीत सिंह और प्रोड्यूसर विशेष भट्ट की हिट जोड़ी का एक बार फिर री-यूनियन देखने को मिला है। विशेष फिल्म्स के बैनर तले बन रही 'आवारापन 2' से पहले, दोनों ने साल 2018 की फिल्म 'जलेबी' के सुपरहिट गाने 'पल' में साथ काम किया था। अरिजीत ने विशेष फिल्म्स के लिए 'आशिकी 2' का ब्लॉकबस्टर गाना 'तुम ही हो', 'सिटीलाइट्स' का 'मुस्कुराना', और 'खामोशियां' व 'हमारी अधूरी कहानी' के आइकॉनिक टाइटल ट्रैक्स दिए हैं।

जनवरी में किया था रिटायरमेंट का ऐलान

अरिजीत सिंह ने इसी साल जनवरी में इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में नए काम न लेने की बात कही थी। उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा था कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कह रहे हैं। वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो नितिन कक्कड़ के निर्देशन और बिलाल सिद्दीकी के लेखन में बनी 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आज़मी और अतुल कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Updated on:
21 Jul 2026 02:45 pm
Published on:
21 Jul 2026 02:45 pm
Also Read
View All