बॉलीवुड

पछतावा जरूर रहेगा…ट्रोलिंग और आलोचना से परेशान हुए अर्जुन कपूर? क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए दिया जवाब

Arjun Kapoor Shares Cryptic Post: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो अपने दिल की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।
2 min read
Feb 15, 2026
Arjun Kapoor Shares Cryptic Post
Arjun Kapoor (सोर्स- एक्स)

Arjun Kapoor Shares Cryptic Post: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर ऐसा मैसेज शेयर किया है, जिसे फैंस ऑनलाइन ट्रोलिंग से जोड़कर देख रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से अभिनेता लगातार मीम्स और आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। अब अर्जुन के नए पोस्ट को लोग उनका बुरे समय पर जवाब मान रहे हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों थोड़े मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। बिना सीधे तौर पर कुछ कहे, वो इंस्टाग्राम पर हिंट में अपनी बात रखते दिखते हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरी में छिपा मैसेज (Arjun Kapoor Shares Cryptic Post)

रविवार को अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट। उन्होंने लिखा कि आगे बढ़ते रहोगे तो अफसोस नहीं होगा, लेकिन अगर बीच में छोड़ दिया तो पछतावा जरूर रहेगा। उनके इस संदेश को फैंस ने हौसले और आत्मविश्वास से जोड़कर देखा।

ये पहली बार नहीं है जब अर्जुन ने इस तरह का पोस्ट साझा किया हो। बीते साल भी वह सोशल मीडिया पर छाए मीम्स और ट्रोलिंग के कारण चर्चा में रहे थे। उनकी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के प्रमोशन के दौरान हुई एक बातचीत से जुड़ा क्लिप वायरल हुआ और उस पर बने मीम्स ने इंटरनेट पर बाढ़ ला दी। हालात ऐसे बने कि उन्हें अपने पोस्ट पर कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा।

मां की याद और भावुक पोस्ट (Arjun Kapoor Shares Cryptic Post)

कुछ दिन पहले अर्जुन ने अपनी मां मोना कपूर की जयंती पर एक भावुक पोस्ट लिखा था। उसमें उन्होंने स्वीकार किया कि हाल का समय उनके लिए कठिन रहा है, लेकिन वो गिरकर भी संभलना जानते हैं। इस पोस्ट ने उनके चाहने वालों को भावुक कर दिया और कई लोगों ने उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी।

अर्जुन निर्माता बोनी कपूर के बेटे हैं। उनकी बहन अंशुला कपूर के अलावा सौतेली बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। ऐसे में उनका परिवार भी लगातार सुर्खियों में रहता है।

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन हाल ही में फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह थीं। फिल्म में उन्होंने अंकुर चड्ढा का किरदार निभाया।

इसके अलावा वह जल्द ही कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री 2' में दिखाई देंगे, जिसमें पहले वरुण धवन भी अहम भूमिका में थे। ये फिल्म साल 2005 की हिट ‘नो एंट्री’ का सीक्वल है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

ट्रोलिंग पर खामोशी?

अर्जुन ने अब तक सीधे तौर पर ट्रोलर्स को जवाब नहीं दिया है। लेकिन उनके पोस्ट ये संकेत देते हैं कि वो मानसिक रूप से खुद को मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया के दौर में जहां एक मीम किसी की छवि बदल सकता है, वहीं धैर्य और निरंतरता ही कलाकार का सबसे बड़ा सहारा बनते हैं।।

Updated on:
15 Feb 2026 04:15 pm
Published on:
15 Feb 2026 04:15 pm