बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा के बाद अर्जुन कपूर के लिए खास है ये रिश्ता, बोले- जरुरत पड़ने पर…

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: अर्जुन कपूर ने मलाइका से ब्रेकअप कंफर्म कर अपने करीबी रिश्तों पर बात की है। उन्होंने जो बताया उसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।

2 min read
Nov 13, 2024
Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup

Arjun Kapoor React sister Janhvi and Khushi Kapoor: अर्जुन कपूर और मलाइका एक दूसरे से कितना प्यार करते थे ये हर कोई जानता है, लेकिन कपल के 5 साल के रिश्ते को नजर लग गई और हमेशा के लिए दोनों की राहें जुदा हो गई। अर्जुन और मलाइका ने कभी अपने रिश्ते के अंत को लेकर बात नहीं की। फैंस को आखिरकार अपना जवाब मिल गया। अर्जुन कपूर ने जब खुद को सिंगल बताया तो किसी को यकीन नहीं हुआ। दोनों के ब्रेकअप को काफी समय हो चुका है। ऐसे में अर्जुन कपूर अपने और करीबी रिश्तों पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने खुद इस बात का कबूल किया है कि उनकी जिंदगी में खास लोग और भी हैं। फैंस इसे सुनकर काफी खुश है।

अर्जुन कपूर ने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को लेकर की बात (Arjun Kapoor React sister Janhvi and Khushi Kapoor)

अर्जुन कपूर अब मलाइका अरोड़ा को भूलकर आगे बढ़ रहे हैं। इन दिनों सिंघम अगेन विलेन अर्जुन कपूर ने अपने एक स्पेशल रिश्ते को लेकर बताया। उनका ये स्पेशल रिश्ता उनकी सौतेली बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर से है। बता दें, अर्जुन और अंशुला बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना के बच्चे हैं, वहीं जान्हवी और खुशी, श्रीदेवी के साथ उनकी दूसरी शादी से हैं। अर्जुन ने हाल ही में इस बात को एक्सेप्ट किया है कि वह अभी भी अपनी बहनों के साथ डीप बॉन्ड बनाने की कोशिश में हैं। उन्होंने कहा, “ 'आप केवल तारीफ के आधार पर रिश्ते नहीं बना सकते। आपको जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे को कॉल करने में हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।'

अर्जुन कपूर बहनों से करते हैं अक्सर बात

अर्जुन कपूर ने आगे कहा, जाह्नवी कपूर काफी ग्राउंडेड हैं और रिस्क लेने से डरती नहीं हैं।” अर्जुन ने यह भी बताया कि जाह्नवी और उनका रिश्ता काम से काफी अलग है उनकी बातचीत में अक्सर कई तरह के टॉपिक होते हैं। वह अक्सर अपनी बहनों को समझाते हैं कि एक-दूसरे के लिए मौजूद रहना जरूरी है। सोशल मीडिया पर फैंस अर्जुन के इस रिश्ते पर प्यार लुटा रहे हैं। उनका कहना है कि मलाइका के बाद अर्जुन की तीनों बहने ही हैं जिन्होंने उन्हें संभाला है।

Also Read
View All

अगली खबर