बॉलीवुड

मां की बरसी पर अर्जुन कपूर ने लिखा यह भावुक पत्र, पढ़कर आ जाएंगे आंसू

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर शेयर की
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2018, 4:26 PM IST
Arjun kapoor and Mona kapoor
Arjun kapoor and Mona kapoor

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की मां मोना की 25 मार्च को बरसी थी। बरसी पर अर्जुन अपनी मां को याद कर भावुक हो गए। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल लेटर भी लिखा।

मेरी फिल्में देखने के लिए मेरे साथ नहीं:
अर्जुन ने इस लेटर में लिखा, 'मैं आज पटियाला में शूटिंग कर रहा हूं, काश मैं आपको फोटो भेज ये बता पाता कि ये लोकेशन कितनी खूबसूरत है। साथ ही उन्होंने लिखा कि यकीन नहीं होता कि 6 साल हो गए हैं। अर्जुन ने लिखा, 'आप मेरी फिल्मों को देखने के लिए मेरे साथ रेड कार्पेट पर नहीं चल सकीं। पिछले छह सालों में आप हमेशा मेरे साथ रहीं और मेरी 9 फिल्मों की साथी हैं।' अर्जुन ने लिखा,आपने हमें जो सिखाया है हम उसी रास्ते पर वल रहे हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।'

डेब्यू फिल्म से पहले हुआ निधन:
अर्जुन कपूर की मां का निधन उनकी डेब्यू फिल्म 'इशकजादे' की रिलीज से पहले हो गया था। वह अपने बेटे को बॉलीवुड में डेब्यू करते नहीं देख पाईं। ऐसा ही जाह्नवी कपूर के साथ भी हुआ। जाह्नवी की मां यानी श्रीदेवी का निधन भी उनकी डेब्यू फिल्म से पहले हो गया। बता दें कि जाह्नवी कपूर फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी यह फिल्म इसी वर्ष जुलाई माह में रिलीज होने वाली है।

श्रीदेवी की मौत के बाद सौतेली बहनों के करीब आए अर्जुन:

अर्जुन कपूर के अपने पिता बोनी कपूर और अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी के साथ संबंध ठीक नहीं थे। लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद इस दुख की घड़ी में वह अपनी इन दोनों सौतेली बहनों के साथ खड़े थे। वहीं अर्जुन की बहन अंशुला भी जाह्नवी और खुशी कपूर को पूरी तरह से सपोर्ट कर रही हैं। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना भी शुरू हो गया है।

श्रीदेवी नहीं गई थी मोना की अंतिम यात्रा में:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर का निधन हुआ था तो श्रीदेवी ना तो उनके अंतिम दर्शन करने गई थी और ना ही उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुई थी। बता दें कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी मोना और बेटे अर्जुन व बेटी अंशुला को छोड़ दिया था।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन