
Arjun Kapoor Malaika Arora: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता एक बार फिर चर्चा में हैं। बात ब्रेकअप नहीं बल्कि पैचअप की हो रही है। वहीं, गुरुवार को अर्जुन ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी विश किया। इसके बाद अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और अपनी हंसी को अपनी खुशी को अनोखे अंदाज में फैंस को दिखाया।
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक काम किया है। अर्जुन ने अपने बर्थडे पर टैटू बनवाया है। इसमें उन्होंने हाथ पर कुछ स्पेशल लिखवाया है। एक्टर ने ‘स्माइल’ शब्द लिखवाया। जो बेहद सुंदर नजर आ रहा है। इसे दिखाते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, ‘स्माइल…क्योंकि मेरा बर्थडे है।” इस पोस्ट पर उनके फैंस ने कमेंट की लाइन लगा दी। लोग इसे मलाइका के पोस्ट से जोड़कर देखने लगे। कई यूजर्स का कहना है कि अब लगता है मलाइका और अर्जुन साथ आ गए हैं। वहीं किसी ने लिखा कि दोनों अलग होकर भी अच्छे दोस्त बन गए हैं।
बता दे, अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर अपने एक्स बॉयफ्रेंड को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने अर्जुन की एक पुरानी वीडियो शेयर करते हुए एक हार्ट इमोजी और चीयर्स करते हुए बीयर के ग्लास बनाए थे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया कि कपल एक बार फिर साथ आ सकते हैं और अब उसी के बाद अर्जुन कपूर ने अपनी खुशी यानी स्माइल वाला टैटू बनवा लिया है। जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं।