बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा के घरवालों से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर, क्या जल्द बजने वाली है शादी की शहनाइयां!

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के घर पहुंचे अर्जुन कपूर(Arjun kapoor) क्रिसमस इव पर पहुंचे मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) घरवालों से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर (Arjun kapoor)
2 min read
मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे अर्जुन कपूर

नई दिल्ली। बी टाउन का न्यू कपल यानी कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) काफी सुर्खियों में रहते हैं। वहीं इनकी शादी की खबरें भी खूब चर्चा में थी। जहां पहले कपल पहले अपनी लव स्टोरी को छुपता था। वहीं अब किस कपल ने अपने रिश्तें को सबके सामने कन्फर्म की कर दिया है। हाल ही में क्रिसमस के मौके पर अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा के घर जाते हुए स्पॉट किया गया।

इस दौरान अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी दिखाई दीं। घर जाते हुए ये कपल बड़े ही अलग अंदाज में दिखाई दिए। अर्जुन कपूर मलाइका के मम्मी-पापा के साथ क्रिसमस मनाने गए थे लेकिन वहीं ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी जल्द ही होने वाली है। वहीं यही लगता है कि इन दोनों के रिश्तें को उनके परिवालों की तरफ से हां मिल गई है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पार्टी के काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने ब्लू कलर की वन पीस ड्रेस और हाई हील्स पहनी थी। इस लुक में मलाइका हमेशा की ही तरह बेहद हॉट लग रही थी। वहीं अर्जुन कपूर के लुक की बात करें तो कैजुअल लुक में सनग्लासेज लगाए काफी डैशिंग लग रहे थे। आपको बतां दे अरबाज़ खान (Arbaz Khan) से तलाक लेने से पहले ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

Published on:
26 Dec 2019 02:10 pm