बॉलीवुड

अर्जुन कपूर ने मलाइका से ब्रेकअप के बाद फिर लिखी दिल की बात, बोले- परिवर्तन हमेशा…

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: अर्जुन कपूर अब मलाइका के प्यार को भूलना चाहते हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में जो लिखा है, उसे पढ़कर फैंस को भी इस पर यकीन नहीं हो रहा है।

2 min read
Nov 12, 2024
Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup

Arjun Kapoor Instagram: फिल्म 'सिंघम अगेन' में विलेन भनकर छाए अर्जुन कपूर अब अपनी निजी जिंदगी में विलेन नहीं चाहते। इन दिनों अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में हैं। मलाइका अरोड़ा से अलग होकर अर्जुन कपूर की हालत कैसी हो गई थी ये हर कोई जानता है। इसका जिक्र वह हमेशा अपने पोस्ट के फैंस के साथ शेयर करते रहे हैं। वह अपने अकेले रहने और अपने काम पर फोकस करने पर ध्यान देने पर भी अब लगातार प्रयास कर रहे हैं। मलाइका और अर्जुन के प्यार की मिसाल पूरे बी-टाउन में दी जाती थी। दोनों के बीच हमेशा उम्र की बाते हुईं, लेकिन कभी हमेशा दोनों ने इसे दरकिनार किया। अक्सर मलाइका के साथ अर्जुन को देखा जाता था। अर्जुन मलाइका के बिना एक पल रहने का सोच भी नहीं सकते थे, लेकिन न जाने क्यों दोनों अलग हो गए। काफी लंबे अरसे बाद अर्जुन एक बार फिर जिंदगी में आगे बढ़ने का सोच रहे हैं। उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया है उससे उनके फैंस का कहना है कि अर्जुन के खाली दिल को भरने के लिए जरूर कोई आ गया है।

अर्जुन कपूर ने जिंदगी को लेकर किया पोस्ट (Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup)

अर्जुन कपूर और मलाइका ने कभी अपने रिश्ते को छुपाया नहीं। दोनों ने हमेशा ही अपने फैंस के साथ अपनी खुशी और गम शेयर किए। अब दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। खुद अर्जुन कपूर ने इस बात को कंफर्म किया है। उन्होंने एक इवेंट में खुद को सिंगल बताया। जब उनके फैंस अर्जुन से मलाइका के बारे में पूछने लगे तो उन्होंने कहा, "मैं एक दम सिंगल हूं।” इसके बाद उनके फैंस का दिल टूट गया। जो पहले सोच रहे थे कि शायद दोनों साथ आ सकते हैं वो अब मुश्किल हैं। अब लंबे समय बाद अर्जुन ने एक बार फिर खुश रहना सीख लिया है। अर्जुन ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसके बाद उनके फैंस का कहना है कि अर्जुन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। जरूर अर्जुन को अपना हमसफर मिल गया है। अर्जुन ने पोस्ट में लिखा, “अच्छी चीजें बदलाव से आती हैं और बदलाव अपनी पसंद से आता है।” अब उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं। उनका कहना है कि मलाइका अरोड़ा के बाद अर्जुन अपनी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला रहे हैं और ऐसा तब ही होता है जब इंसान को किसी अपने का साथ मिल जाता है।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे अर्जुन के लिए कमेंट (Arjun Kapoor Instagram)

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “अर्जुन तुम एक बेहद अच्छे इंसान हो। तुम्हारी जिंदगी में एक अच्छे हमसफर की जरूरत है।” दूसरे ने लिखा, “तुम हमेशा ऐसे ही अपने काम और जिंदगी में आगे बढ़ते रहो।” तीसरे ने लिखा, “मलाइका और आप शायद कभी अलह न हुए होते।” चौथे ने लिखा, “एक प्यार भरे रिश्ते का अंत हो गया।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अर्जुन और मलाइका को एक दिन अलग होना ही था दोनों एक अलग तरह के इंसान हैं।”

Also Read
View All

अगली खबर