बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा की कमाई की तुलना करने पर फूटा अर्जुन कपूर का गुस्सा, बोलें- ‘ये शर्मनाक है’

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कमाई को लेकर खूब चर्चे हो रहे हैं। साथ ही दावा किया जा रहा है कि मलाइका अपने बॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर से ज्यादा कमाई करती हैं। ये खबर पढ़कर अर्जुन कपूर खफा हो गए। उन्होंने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने इन तमाम रिपोर्ट्स की निंदा की है।  

2 min read
Arjun Kapoor Takes a Strong Stand For Malaika Arora
Arjun Kapoor Takes a Strong Stand For Malaika Arora

नई दिल्ली। अक्सर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की खबरें सामने आती रहती हैं। काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट भी रखा था। लेकिन धीरे-धीरे मलाइका और अर्जुन के लिंकअप की खबरें सामने आने लगी। अक्सर दोनों को साथ में ही स्पॉट किया जाता था। जिसके बाद फिर दोनों को खुलकर अपने रिश्तों पर बात करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर भी अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हुए नज़र आते हैं। लेकिन हाल में मलाइका की कमाई को लेकर छपी खबरों से अर्जुन कपूर नाराज दिखाई दिए।

मलाइका अरोड़ा की कमाई के बारें में सुन भड़के अर्जुन कपूर

दरअसल, हाल ही में मलाइका अरोड़ा की कमाई की तुलना अर्जुन कपूर की कमाई से की गई थी। जिसमें कहा गया था कि कमाई के मामले में मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से ज्यादा कमाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका की कुल कमाई को 100 करोड़ बताया गया था।

फिल्मों में आइटम नंबर करन के मलाइका लगभग 1.75 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वहीं रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभाने के लिए भी वह शो के मेकर्स से तगड़ी फीस लेती हैं। वहीं रिपोर्ट्स में अर्जुन कपूर की कमाई को 88 करोड़ बताया गया।

सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर ने जाहिर किया गुस्सा

इन तमाम रिपोर्ट्स को पढ़ने के बाद अर्जुन कपूर काफी गुस्सा हो गए। दरअसल, एक हैडलाइन में मलाइका की कमाई के सोर्स पर भी सवाल किए गए थे। शनिवार शाम अर्जुन कपूर इन सब बातों को लेकर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने मलाइका के लिए छपी उन तमाम बातों की निंदा की। अर्जुन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि "2021 में ऐसी हैडलाइन पढ़ना दुखद और शर्मनाक है।

बिल्कुल वो अच्छा कमाती है और आज जहां वो हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। जिसकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती है यहां तक की मुझसे भी नहीं।" हैरानी की बात ये है कि कुछ समय बाद ही अर्जुन कपूर ने अपना ये पोस्ट डिलीट कर दिया।

मलाइका पर गर्व है अर्जुन कपूर को

आपको बता दें अक्सर अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा को लेकर बात करते हुए देखा गया है। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि "मलाइका ने जिस से अपनी लाइफ को जिया और आगे बढ़ाया है। वो तारीफ के लायक है। 20 साल की महिला से लेकर आज तक वो स्वतंत्र महिला की तरह ही रही हैं। जो कि उनकी खुद की पर्सनालिटी है। अर्जुन बताते हैं कि उन्होंने मलाइका को कभी भी शिकायत करते हुए नहीं देखा। ना ही उन्होंने नेगेटिविटी में उलझे हुए देखा। वो हमेशा अपने सिर को झुकाए रखती हैं और अपने काम से बोलती हैं। यही वजह है कि आज वो एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। अर्जुन ने बताया कि वो उनके बारें में रोज कुछ नया सीखते हैं।"

Published on:
08 Aug 2021 03:56 pm