बॉलीवुड

No Entry 2 के बाद बोनी कपूर की दूसरी फिल्म करेंगे अर्जुन कपूर, Maidaan डायरेक्टर ने किया खुलासा

बोनी कपूर अपने बेटे अर्जुन कपूर के साथ ‘नो एंट्री 2’ के अलावा एक और फिल्म में जल्द नजर आने वाले हैं।

less than 1 minute read
Apr 02, 2024
Arjun kapoor work with boney kapoor film
बोनी कपूर अपने बेटे अर्जुन कपूर के साथ

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की ‘द लेडी किलर’ और ‘कुत्ते’ जैसी फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद काफी सोच समझ कर प्रोजेक्ट्स साइन कर रहे हैं। फिल्मों के फ्लॉप होने से एक्टर का करियर डगमगा गए था। अब अर्जुन के हाथ में रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ है जिसमे वो विलेन के रोल में नजर आएगें। इसी के साथ अर्जुन अपने पापा बोनी कपूर की फिल्म ‘नो एंट्री 2’ कॉमेडी करते दिखाई देंगे। ‘नो एंट्री 2’ में अर्जुन के साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आएगें।


रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म ‘नो एंट्री 2’ के अलावा दूसरे प्रोजेक्ट में भी नजर आने वाले हैं। इस बात की पुष्टि खुद फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने किया है।

दरअसल बोनी कपूर अपने अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म मैदान के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच बोनी ने मीडिया से बात करते हुए बोला- ‘मैं नो एंट्री 2 के अलावा अर्जुन के साथ एक फिल्म बना रहा हूं। यह एक अलग तरह की फिल्म है। फिल्म निश्चित रूप से बॉक्स ऑफिस पर कमाई करेगी।’

Published on:
02 Apr 2024 01:56 pm