
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी लगातार अर्जुन से पूछताछ कर चुकी है। इसी बीच एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई कि हो कोई हैरान रह गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानेें तो ऐसा कहा जाने लगा कि अर्जुन देश छोड़कर विदेश चले गए हैं। वहीं अर्जुन की वेबसीरीज नेल पॉलिश (Nail Polish) का प्रमोशन जोरो शोरो से चल रहा है। लेकिन शुक्रवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस जब रद्द कर दी गई तब इस बात के कयास लगाए जाने लगे।
अर्जुन के भारत छोड़कर विदेश चले जाने वाली खबर से हर तरफ हलचल मच गई। हालांकि अर्जुन ने एक ट्वीट करते हुए पूरा मामला साफ कर दिया। अर्जुन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट (Arjun Rampal tweet) कर कहा मैं भारत में ही हूं, यहां तक कि नेल पॉलिश का प्रमोशन कर रहा हूं। मुझे लगता है कि कुछ न्यूज चैनल्स ट्रैवल एजेंट बन गए हैं। अर्जुन ने इसके साथ #FakeNews का हैशटैग भी लगाया है। अर्जुन के इस ट्वीट से साफ हो गया कि वो भारत में ही हैं और उनके विदेश चले जाने वाली खबर सिर्फ एक अफवाह थी।
बता दें कि मीडिया में इस तरह की खबर फैलाई गई थी कि अर्जुन लंदन चले गए हैं जिसके चलते उनके कुछ इंटरव्यूज भी कैंसिल हुए थे। जिसके मुताबिक अर्जुन के लंदन में होने की जानकारी दी गई थी। अब सच क्या है इसपर तो वाकई में कुछ कह पाना काफी मुश्किल है। लेकिन फिलहाल अर्जुन ने ट्वीट कर भारत में होने की बात कह दी है।