बॉलीवुड

तलाक के बाद अर्जुन रामपाल ने नहीं की दूसरी शादी, इस मॉडल के साथ ‘लिव-इन’ में रहते हैं एक्टर

Arjun Rampal Love Story: मेहर जेसिया से तलाक के बाद अर्जुन रामपाल ने दोबारा शादी नहीं की, लेकिन उनकी जिंदगी में प्यार खत्म नहीं हुआ। एक्टर आज दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ लिव-इन में रहते हैं।
2 min read
Nov 26, 2025
Arjun Rampal Love Story
फोटो में अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (इमेज सोर्स: मॉडल इंस्टाग्राम)

Arjun Rampal Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल 26 नवंबर 2025 को अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। फिल्मों के अलावा भी इस उम्र में उनकी फिटनेस हर फैंस को खूब इंस्पायर करती है। वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट रहते हैं। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास पहलू…

मॉडलिंग से की शुरुआत

बॉलीवुड में आने से पहले अर्जुन एक सफल मॉडल थे। एक डिस्को पार्टी में इंडस्ट्री के फैशन डिजाइनर रोहित बल ने उन्हें देखा और उनके लुक्स से काफी प्रभावित हुए। इसके बाद रोहित ने अर्जुन की मॉडलिंग करियर में काफी मदद की। कुछ समय मॉडलिंग करने के बाद अर्जुन ने 2001 में 'प्यार इश्क और मोहब्बत' फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी एंट्री की। फिल्म में अच्छा काम करने के लिए उन्हें कई डेब्यू अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। इसके बाद 2008 में आई फिल्म 'रॉक ऑन' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

अर्जुन रामपाल की 10 सुपरहिट फिल्में.

अर्जुन रामपाल ने फैंस को कई यादगार फिल्में दी हैं जिससे उनकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए। उनकी सबसे बड़ी हिट 'रा.वन' (2011) रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ₹206 करोड़ से ज्यादा कमाए। 'राजनीति' (2010) ने भी ₹145 करोड़ का जबरदस्त बिजनेस किया।

शाहरुख खान के साथ आई 'ओम शांति ओम' (2007) और 'डॉन' (2006) दोनों ही सुपरहिट रहीं। 'ओम शांति ओम' ने ₹148 करोड़ और 'डॉन' ने ₹104 करोड़ की कमाई की। अक्षय कुमार के साथ की गई कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल' (2010) ने भी ₹119 करोड़ का धमाल मचाया।

अमिताभ बच्चन के साथ 'सत्याग्रह' (2013) में उनका काम खूब सराहा गया और फिल्म ने ₹91 करोड़ कमाए। 'रॉय' (2015), 'नायिका' (2012), 'कहानी 2' (2016) और 'रास्कल्स' (2011) भी अच्छी चलीं। लेकिन अर्जुन के दिल के सबसे करीब 'रॉक ऑन' (2008) है, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला। यह उनके करियर की सबसे खास फिल्म मानी जाती है।

अर्जुन रामपाल के लव लाइफ के अनसुने किस्से…

1998 में अर्जुन रामपाल ने मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। बाद में मेहर जेसिया ने दो बेटियां मायरा और माहिका को जन्म दिया। कुछ समय बाद उन दोनों की पर्सनल लाइफ में दरार आने लगी और शादी के 20 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

कुछ समय बाद अफ्रीका की मॉडल गैब्रिएला डिमेट्रेड्स का रामपाल की जिंदगी में आना हुआ। अर्जुन और गैब्रिएला एक साथ लिव इन में रहने लगे। अब वो दोनों एक प्यारे बेटे एरिक के पैरेंट्स भी हैं। इंटरेस्टिंग बात यह है कि अर्जुन और गैब्रिएला ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि दोनों सुखी जीवन जी रहे हैं।

अर्जुन रामपाल का फिटनेस रूटीन?

अर्जुन रामपाल अपने रेगुलर बिजी रूटीन में से भी वर्कआउट के लिए कुछ वक्त जरूर निकालते हैं। दिन में नहीं हो पाता तो वह रात को भी कभी जिम चले जाते हैं। अर्जुन अपनी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अर्जुन का मानना है कि ज्यादा वर्कआउट पर फोकस करना भी हानिकारक बन सकता है। रोज 1 घंटे वर्कआउट करने के साथ-साथ हफ्ते में 1-2 दिन का आराम भी शरीर के लिए जरूरी है। खुद को फिट रखने के लिए अर्जुन वॉकिंग, स्विमिंग और साइकलिंग भी करते हैं। खाने-पीने में वह बहुत सावधानी रखते हैं। एक बार में पेटभर खाने की जगह वह दिनभर में 4-5 छोटे मील लेते हैं। उनकी फिटनेस का राज है डाइट और एक्सरसाइज काे मेंटेन रखना।

Updated on:
26 Nov 2025 05:23 pm
Published on:
26 Nov 2025 07:00 am