बॉलीवुड

अर्जुन रामपाल के तलाक का कारण सुजैन नहीं बल्कि यह मॉडल, जानें सच्चाई

अर्जुन ऋतिक की एक्स वाइफ को नहीं बल्कि एक मॉडल को डेट कर रहे हैं।
2 min read
Jun 04, 2018
Arjun Rampal
Arjun Rampal

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने हाल ही में अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने की घोषणा की है। अपनी निजी जिंदगी को लेकर अर्जुन रामपाल इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं कहा जा रहा था कि अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की अर्जुन रामपाल से नजदीकी के चलते मेहर ने अलग होने का फैसला लिया है। लेकिन सच कुछ और ही है। दरअसल अर्जुन ऋतिक की एक्स वाइफ को नहीं बल्कि एक मॉडल को डेट कर रहे हैं।

सर्बियन मॉडल को कर रहे डेट:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दिनों अर्जुन रामपाल एक सर्बियन मॉडल और अभिनेत्री नतासा स्टेन्कोविच को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। 26 साल की नतासा अभिनेता अर्जुन रामपाल की एक फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं।

यहां से शुरू हुई दोनों की दोस्ती:
दरअसल 2017 में अर्जुन रामपाल की एक फिल्म आई थी 'डैडी'। इस फिल्म के एक गाने में नतासा भी थी। यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी। सेट पर दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे—धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गई। बता दें कि अर्जुन और नतासा की उम्र में 16 साल का अंतर है।

बिग बॉस में भी आईं नजर:
बता दें कि नतासा टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। नताशा बिग बॉस सीजन 8 का हिस्सा रह चुकी हैं।

टीवी एक्टर के साथ रही रिलेशनशिप में:
नतासा इससे पहले एक टीवी एक्टर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' के एक्टर अली गोनी के साथ उनका नाम जुड़ चुका है।

नतासा एक डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और डांसर भी:

नतासा को एक अभिनेत्री और मॉडल के अलावा डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और डांसर के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर, जर्नी ऑफ अ रेड फ्रिज और पूनम जैसी डॉक्युमेंट्रीज बनाई हैं। साथ ही वह फिल्म में आइटम नंबर भी कर चुकी हैं। फिल्म 'सत्याग्रह' में उन्होंने 'अइयो जी हमरी अटरिया में' जबरदस्त डांस किया था।

Published on:
04 Jun 2018 02:47 pm
Also Read
View All
परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान

‘सुशांत सिंह राजपूत की हुई हत्या’ बहन श्वेता ने फिर उठाए बंद कमरे को लेकर सवाल, बोलीं- उनके पास कोई सीक्रट था

‘जनरेशन गटर’ वाले विवादित बयान पर कंगना रनौत ने मारी पलटी, बोलीं- युवाओं को नहीं कहा