तस्वीर शेयर कर लिखा मैसेज:
अमिताभ ने रविवार को पत्नी जया के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा की और उन लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'फूल और शुभकामनाएं घर को संवारती हैं। हमारी शादी की सालगिरह 3 जून, 1973 को। अब 45 वर्ष हो गए।' इस तस्वीर में अमिताभ जया को गुलाब का फूल देते हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ के इस तस्वीर को पोस्ट करते ही ट्विटर पर फैंस उनको बधाई दे रहे हैं। वहीं बिग बी ने सभी का शुक्रिया करते हुए ट्वीट किया,' स्नेह और आदर उन सब को, जिन्होंने जया और मुझे, हमारी विवाह जयंती पे बधाई भेजी है, अनेक अनेक धन्यवाद।'