Arshad Warsi: अभिनेता अरशद वारसी प्रभास को “जोकर” कहा था, उनका ये कमेंट वायरल हुआ, अब जानिए उन्होंने इसकी सफाई में क्या कहा।
Arshad Warsi And Prabhas: साउथ इंडियन एक्टर प्रभास को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्हें हाल ही में मूवी 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था, जिसे नाग अश्विन ने निर्देशित किया है। इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की।
सभी लोग मूवी में प्रभास के कैरेक्टर से खुश थे, लेकिन अरशद वारसी नहीं। तो उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने प्रभास को “जोकर” कहा, जिसपर जमकर विवाद हुआ। अब अरशद वारसी ने 2024 के IIFA अवार्ड्स में स्थिति को संबोधित किया है।
उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा- “हर किसी का अपना दृष्टिकोण होता है और लोग शोर की व्याख्या करना पसंद करते हैं। मैंने चरित्र यानी कैरेक्टर के बारे में बात की, व्यक्ति के बारे में नहीं। प्रभास एक शानदार अभिनेता हैं और उन्होंने खुद को बार-बार साबित किया है और हम इसके बारे में जानते हैं। जब हम एक अच्छे अभिनेता को एक बुरा किरदार देते हैं, तो यह दर्शकों के लिए दिल तोड़ने वाला होता है।"
मुन्ना भाई एमबीबीएस स्टार ने विभिन्न क्षेत्रों के अभिनेताओं को एक साथ मिलकर ऐसी मूवी बनाने पर खुशी भी जाहिर की। अब देखना ये है कि अरशद वारसी के इस बयान के बाद प्रभास की क्या प्रतिकि्रिया आती है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अरशद वारसी बहुत जल्द 'जॉली एलएलबी 3' में दिखाई देंगे। इसमें अक्षय कुमार और सौरभ शुक्ला जैसे स्टार्स भी हैं।