बॉलीवुड

कभी घर-घर जाकर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बेचा करते थे, आज करते बॉलीवुड पर राज

फिल्म 'मुन्नाभाई' एमबीबीएस' में सर्किट के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता अरशद वारसी फिल्मों में अपने बेहतर कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। चलिए जानते हैं अभिनेता से जुड़ी कुछ खास बातें…      

2 min read
Apr 18, 2022
Arshad Warsi once used to sell cosmetic products door to door

अभिनेता अरशद वारसी का जीवन इतना आसान नहीं था। बड़े पर्दे पर हरमेशा मुस्कुराते हुए दिखने वाले एक्टर अरशद वारसी का जीवन बहुत संघर्षों भरा रहा। 19 अप्रैल, 1968 को मुंबई के एक मुस्लिम परिवार में जन्मे अरशद वारसी के सर से छोटी उम्र में ही माता-पिता का साया उठ गया। जिसके बाद से ही उनके जीवन में कई ची़जों का सामना करना पड़ा।

अभिनेता अरशद वारसी के माता- पिता गुजर जाने के बाद से ही एक्टर ने 10वीं के बाद पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ी। महज 17 साल की उम्र में अरशद ने घर-घर जाकर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बेचने का काम करने लगे। अरशद को डांस में रुचि थी, इसलिए उन्होंने अपने काम के साथ-साथ मुंबई के ही अकबर सामी डांस ग्रुप को ज्वाइन कर लिया।

अरशद ने काफी संघर्षों का सामना किया हैं। साल 1987 में अरशद को महेश भट्ट निर्देशित फिल्म 'काश' और 'ठिकाना' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने का मौका मिला। इसके बाद साल 1991 में अरशद ने ने इंडियन डांस कॉम्प्टीशन जीता और साल 1992 में लन्दन में आयोजित वर्ल्ड डांस चैंपियनशिप में मॉडर्न जज केटेगरी में फोर्थ प्राइज अपने नाम किया।

बता दे कि अरशद ने मुंबई में अपना डांस स्टूडियो शुरू किया जिसका नाम 'ऑसम' था। साल 1993 में अरशद ने सतीश कौशिक निर्देशित फिल्म के एक गाने के एक डांस को कोरियोग्राफ किया। भले ही अभिनेता ने कई फिल्मों में काम किया हो लेकिन पॉपुलैरिटी अरशद वारसी को साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में सर्किट का किरदार निभाकर मिली।

इस फिल्म में एक्टर के किरदार को काफी ज्यादा पंसद किया गया था। इसके बाद उन्होने कई हिट फिल्में दी जैसे कि अभिनेता को 'गोलमाल सीरीज' में भी काम करने का मौका मिला, जिसमें उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। अरशद ने कॉमेडी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई है।

Updated on:
18 Apr 2022 01:35 pm
Published on:
18 Apr 2022 01:33 pm
Also Read
View All