बॉलीवुड

पति कुकू कोहली के निधन के बाद इमोशनल हुईं पत्नी अरुणा ईरानी, लंबे अरसे बाद दिया बयान, फैंस को कहा- शुक्रिया

Aruna Irani Video: पति और फिल्म निर्माता कुकू कोहली के निधन के बाद अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने एक बेहद इमोशनल वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि वह आज अगर दोबारा खड़ी हो पाई हैं तो केवल अपने फैंस की वजह से।
2 min read
• •
Oct 19, 2026
Aruna Irani Emotional on Late husband Kuku Kohli and thanks for her fans said i start work again
अरुणा ईरानी ने इंस्टाग्राम पर पति कुकू कोहली के निधन के बाद वीडियो शेयर किया (Photo Source- Instagram/arunairanikohli)

Aruna Irani Emotional on Late husband Kuku Kohli: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी (Aruna Irani) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। 25 अगस्त को उनके पति और मशहूर फिल्म निर्माता कुकू कोहली (Kuku Kohli) का निधन हो गया था, जिसके बाद अभिनेत्री टूट गई हैं। अब लंबे अरसे बाद अरुणा ईरानी ने अपने प्रशंसकों के नाम एक बेहद भावुक वीडियो मैसेज शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ देने और उन्हें सांत्वना देने के लिए अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया है।

"मुझे उम्मीद है कि आप सब मेरी आखिरी सांस तक मेरे साथ रहेंगे"- अरुणा ईरानी

अरुणा ईरानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके चेहरे पर फैंस के लिए एक गहरा अपनापन साफ झलक रहा है। वीडियो में उन्होंने हाथ जोड़कर अपने चाहने वालों का अभिवादन किया और कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके जीवन के इस सबसे बुरे दौर में उन्हें देश-दुनिया से इतना प्यार और समर्थन मिलेगा।

अभिनेत्री ने नम आंखों से कहा, "कुकूजी के निधन के बाद आप सभी ने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए मैं बहुत-बहुत आभारी हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरे इतने कठिन समय में आप सभी मेरे साथ हैं, मेरे सहारा बने हुए हैं। उसी प्यार और उसी समर्थन की वजह से आज मैं आपके सामने खड़ी हूं और दोबारा काम शुरू कर पा रही हूं। मुझे उम्मीद है कि आप सब मेरी आखिरी सांस तक मेरे साथ रहेंगे। वही प्यार जो आपने मुझे दिया। धन्यवाद। बहुत-बहुत धन्यवाद।"

कैसा था कुकू कोहली और अरुणा ईरानी का सफर?

बता दें, 'फूल और कांटे' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक कुकू कोहली का 25 अगस्त, 2026 को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, जिससे पूरे बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनके अंतिम संस्कार के दौरान सफेद कपड़ों में पहुंचीं अरुणा ईरानी का टूट हुआ रूप देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई थीं।

अरुणा ईरानी और कुकू कोहली की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी। दोनों की पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी, जहां शुरुआत में उनके बीच 'लव-हेट' (प्यार-नफरत) का रिश्ता था। बाद में समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि, यह रिश्ता शुरू से काफी पेचीदा था क्योंकि कुकू कोहली पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। यही वजह थी कि इस जोड़े ने साल 1990 में जब शादी की, तो इस बात को लंबे समय तक दुनिया से छिपाकर रखा था। कुकू की पहली पत्नी के जीवित रहते अरुणा ने कभी इसे सार्वजनिक नहीं किया, क्योंकि वह उनके परिवार का सम्मान करती थीं। अब पति के जाने के बाद फैंस का यही प्यार अरुणा ईरानी को इस दुख से उबरने और दोबारा अपने काम पर लौटने की ताकत दे रहा है

Updated on:
19 Oct 2026 10:51 am
Published on:
19 Oct 2026 10:33 am
Also Read
View All
कैसी है टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस बलोच की हालत? बेटे से मिलने हॉस्पिटल पहुंची मां, पुलिस ने भी दी अहम जानकारी

‘2 लड़के उतरे और गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी! टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालो पर चश्मदीद का खुलासा, बताया किसे लगी गोली

फायरिंग के तुरंत बाद टाइगर श्रॉफ ने उठाया था बड़ा कदम, ड्राइवर को उतारकर खुद संभाली कार की कमान, वीडियो आया सामने

‘मेरा करियर 20 साल पहले खत्म हो जाता’, क्रिकेटर ना बनने पर सैफ अली खान ने दिया बयान, बोले- ज्यादा पढ़ा-लिखा भी नहीं हूं

‘मैं दुबई में मजे कर रही हूं’, गैर जमानती वारंट जारी होते ही भारत छोड़कर चली गईं राखी सावंत? बोलीं- मेहनत कर रही हूं