बॉलीवुड

पौराणिक म्यूजिकल ‘महाबली’ में रावण बने हैं आर्य बब्बर! आदिपुरुष में सैफ अली खान और रामायण में यश के किरदार पर दिया बयान

Arya Babbar News: मंच पर लाइव पौराणिक म्यूजिकल 'महाबली' में अभिनेता आर्य बब्बर ने रावण का किरदार निभाया है। इसी को लेकर उन्होंने सैफ अली खान के रावण और यश के आगामी प्रोजेक्ट पर खुलकर अपनी राय रखी है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 9:31 AM IST
Arya Babbar React on yash and saif ali khan ravan role in adipurush and ramayana
आर्य बब्बर ने यश और सैफ अली खान के रावण के किरदार पर बात की (Photo Source- Instagram/aaryababbar222)

Arya Babbar On Saif Ali Khan and Yash in Ravan Character: बॉलीवुड और थिएटर जगत में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाने वाले अभिनेता आर्य बब्बर (Arya Babbar) इन दिनों अपने नए पौराणिक म्यूजिकल प्रोजेक्ट 'महाबली' (Mahabali) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस ग्रैंड थिएटर एक्सपीरियंस में आर्य ने मंच पर लाइव परफॉर्म करते हुए राक्षस राज रावण का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया। ऐसे में इस नाटक के प्रमोशन के दौरान आर्य ने रावण के किरदार को निभाने के अनुभव शेयर किए। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान द्वारा निभाए गए रावण के किरदार और आने वाली फिल्म 'रामायण' में यश के संभावित अभिनय पर भी खुलकर बात की।

सैफ अली खान और यश के रावण किरदार पर बोले आर्य बब्बर

आर्य बब्बर ने जूम संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान के रावण के किरदार और उसके विवादों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने एक साफ बयान दिया। आर्य का मानना है कि फिल्म के सेट पर एक अभिनेता पूरी तरह से निर्देशक के हाथों का टूल होता है, और उससे परफॉर्मेंस निकलवाने की मुख्य जिम्मेदारी निर्देशक की ही होती है।

सैफ और यश के किरदारों पर बात करते हुए आर्य ने कहा, "एक एक्टर सिर्फ डायरेक्टर का टूल होता है। लेकिन, डायरेक्टर ही एक्टर से परफॉर्म करवाता है। जहां तक उन पर मेरे कमेंट्स की बात है, तो मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि यह बीत चुका है। बैठकर यह बात करने का कोई मतलब नहीं है कि 'ओह, सैफ ने इस तरह परफॉर्म किया'। और यश ही भविष्य है।"

आर्य बब्बर ने आगे यह भी जोड़ा कि यश ने अभी तक रावण का किरदार पर्दे पर नहीं निभाया है क्योंकि 'रामायण' फिल्म अभी रिलीज होनी बाकी है। फिल्म की सफलता और असफलता पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती है, तो हर कोई एक्टर की परफॉर्मेंस को खराब बता देता है, लेकिन फिल्म के हिट होने पर एक औसत दर्जे के अभिनेता की एक्टिंग को भी 'शानदार' मान लिया जाता है।

"रावण सबसे कम्पलीट कैरेक्टर है जिसे कोई निभा सकता है"- बोले आर्य

कुलविंदर बख्शीश सिंह द्वारा निर्देशित और डिजाइन किए गए ग्रैंड थिएटर प्रोजेक्ट 'महाबली' में रावण का किरदार निभाना आर्य बब्बर के लिए एक सपनों के सच होने जैसा है। यह नाटक रामायण की कहानी को भगवान हनुमान के नजरिए से बड़े पैमाने पर बयां करता है।

अपने इस किरदार के बारे में बताते हुए आर्य ने कहा कि रावण एक ऐसा जटिल और पूर्ण चरित्र है जिसे निभाना हर अभिनेता की इच्छा होती है। जब उन्हें स्टेज पर यह मौका मिला, तो उन्होंने इसे दोनों हाथों से लपक लिया। उन्होंने बताया कि इस रोल की तैयारी के दौरान उन्होंने केवल अपने अभिनय पर नहीं, बल्कि पूरी टीम और निर्देशक की दृष्टि को ध्यान में रखा, क्योंकि यह कोई सोलो प्ले या मोनोलॉग नहीं बल्कि एक बेहतरीन टीम वर्क है।

Updated on:
27 Oct 2026, 9:31 AM IST
Published on: