बॉलीवुड

पैपाराजी को देख आर्यन खान ने किया इग्नोर, लोग बोले ‘इतना एटीट्यूड, अभी जेल गया था…’

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भले ही अभी फिल्मों में कदम न रखा हो, लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। आए दिन ये सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर लाडले सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार ये अपने एटीट्यूड को लेकर चर्चा में हैं।

less than 1 minute read
Feb 01, 2023
aryan khan

बॉलीवुड इंडस्ट्री और अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे भी कुछ कम नहीं हैं। भले ही इन्होंने फिल्मों में एंट्री न मारी हो, लेकिन इनके चाहने वाले लाखों में हैं। ये जहां भी जाते हैं कैमरे इनके पीछे पीछे दौड़ने लगते हैं एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ।

हाल ही में किंग खान के लाडले अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की अपकमिंग फिल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ (Almost Pyaar With DJ Mohabbat) की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। इस दौरान कई बड़ी हस्तियों का जमावड़ा लगा दिखा।

हमेशा की तरह पैपाराजी भी वहां पहुंच गए और सभी सेलेब्स की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कीं, लेकिन बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साहबजादे आर्यन खान पैपराजी को इग्नोर कर सीधे स्क्रीनिंग के लिए चले गए।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में नदी किनारे ध्यान लगाती दिखीं अनुष्का शर्मा

उनका ये तरीका लोगों को अच्छा नहीं लगा फिर क्या था लोग उन्हें ट्रोल करने लगे और उल्टा सीधा सुनाने लगे।

एक यूजर ने लिखा, 'कितना अकड़ है इसको, इससे अच्छा तो इसके पिता हैं।'

वहीं एक अन्य ने लिखा, 'भाई इसको इतना एटीट्यूड क्यों है जेल गया था इसलिए।'

एक और ने लिखा, 'घमंडी इंसान।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो आर्यन खान जल्द ही डायरेक्शन में कदम रखने वाले हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने एक स्क्रिप्ट भी लिखी है और वह जल्दी ही डायरेक्शन की फील्ड में उतरेंगे।

Published on:
01 Feb 2023 12:06 pm
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा