बॉलीवुड

Birthday Special: 60 साल में दूसरी शादी, मौत से हुआ सामना, रंग को लेकर उड़ा मजाक, जानें कौन है ये फेमस एक्टर

Birthday Special: एक्टर 60 साल की उम्र में शादी कर खूब ट्रोल हुए थे। कभी इनके रंग को लेकर इन्हें सुनाया गया तो कभी इनके हनीमून को लेकर इन्हें भला- बुरा कहा गया।

2 min read
Jun 19, 2024
फेमस एक्टर मना रहे अपना 62वां जन्मदिन

Ashish Vidyarthi Birthday: बॉलीवुड में विलेन के नाम से मशहूर ये एक्टर आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहा है। ये अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय रहे हैं। इन्हें कई बार लोगों ने ट्रोल किया। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण इनकी 60 साल की उम्र में शादी करना था। हम बात कर रहे हैं बॉबी देओल और रानी मुखर्जी की फिल्म 'बिच्छू' में विलेन बने देवराज खत्री यानी आशीष विद्यार्थी की। आइये आशीष के बारे में जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें...

आशीष विद्यार्थी का जन्मदिन (Ashish Vidyarthi Birthday)

आशीष विद्यार्थी का जन्म 19 जून 1962 को कुन्नूर केरल में हुआ था। एक्टर हमेशा से बॉलीवुड के शानदार विलेन रहे हैं। अक्सर इनकी एक्टिंग की तारीफ हुई हैं। एक्टर ने पिछले साल असम की रहने वाली रुपाली के साथ शादी की थी। जैसे ही उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई वह आग की तरह फैल गई। इसके बाद एक्टर हनीमून के लिए भी गए और उस वजह से भी यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया, पर एक्टर पर इसका कोई असर नहीं हुआ और अब वह अपनी पत्नी के साथ काफी खुश हैं।

आशीष विद्यार्थी ने फिल्मों में मौत के करीब 182 सीन किए हैं। एक बार तो वह सच में मरते- मरते बचे थे। साल 2014 में छत्तीसगढ़ के महमरा एनीकट पर 'बॉलीवुड डायरी' की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान आशीष को पानी में उतरना था, लेकिन वो ज्यादा गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों को लगा कि यह फिल्म का ही कोई सीन है, इसलिए कोई मदद के लिए नहीं दौड़ा। तब वहीं ड्यूटी पर तैनात विकास सिंह नाम के पुलिसकर्मी ने उनकी जान बचाई थी।

Also Read
View All

अगली खबर