बॉलीवुड

‘अब तक छप्पन’ के असिस्टेंट डायरेक्टर ने बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी की, ये है बड़ी वजह

फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। वहीं उनके शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेजा गया है।    
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 11:44 AM IST
ravi shankar
ravi shankar

बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'अब तक छप्पन' के असिस्टेंट डायरेक्टर और पेशे से फिल्म स्क्रिप्ट राइटर रवि शंकर आलोक ने बुधवार को आत्महत्या कर ली है। 32 साल के रवि शंकर ने अंधेरी स्थित अपने घर की छत से कूदकर जान दी है। सूत्रों की मानें तो रवि लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। इसी वजह से उन्होनें इनता बड़ा फैसला लिया।

तनाव से गुजर रहे थे:
रवि अंधेरी पश्चिम क्षेत्र में सात बंगलों के वसंत संसित नाम की बिल्डिंग में अपने बड़े भाई के साथ रहा करते थे। सिक्योरिटी गार्ड के मुताबिक वे कई दिनों से तनाव से गुजर रहे थे। रवी की डेथ बॉडी के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने से आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। वहीं उनके शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेजा गया है।

नाना पाटेकर के साथ किया काम:
फिल्म 'अब तक छप्पन' का लेखन रवि शंकर ने किया था। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने काम किया है। ये फिल्म मुंबई के तेजतर्रार पुलिस अधिकारी दया नायक के जीवन पर बनी थी। इसमें नाना पाटेकर ने दया की भूमिका निभाई थी। उस वक्त रवि की उम्र महज 18 साल थी।

Updated on:
12 Jul 2018, 11:44 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ