बॉलीवुड

पहचान कौन? 2 साल में दी 21 हिट फिल्में, आयशा जुल्का ने कहा था उनके आगे कोई नहीं टिकता

Ayesha Jhulka: 2 साल में 21 हिट फिल्में देने वाली एक एक्ट्रेस के बारे में आयशा जुल्का ने कहा था कि उनके आगे कोई टिक नहीं पाता। कौन है ये एक्ट्रेस चलिए आपको बताते हैं।
3 min read
Jan 15, 2025
Ayesha Jhulka talks about Stardom of bollywood actress who died at the age of 19

Ayesha Jhulka: फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस आई और चली गईं। इनमें से कुछ ऐसी भी हैं जिन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। ऐसी ही एक एक्ट्रेस की हम बात करने जा रहे हैं। इस एक्ट्रेस ने 2 साल में 21 हिट फिल्में दी थीं।

इसके बारे में एक इंटरव्यू में आयशा जुल्का ने कहा था कि उनके स्टारडम के आगे कोई टिक नहीं पाता। पहचान पाए ये एक्ट्रेस कौन हैं?

इस एक्ट्रेस की 19 साल की उम्र में डेथ हो गई थी। इसने 16 की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू किया और छोटी सी उम्र में ही स्टारडम हासिल कर लिया था। अब तो आप समझ ही गए होंगे। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस दिव्या भारती की।

दिव्या भारती का करियर

दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1990 में तेलुगु फिल्म 'बोब्बिली राजा' से अपने करियर की शुरुआत की। 2 साल बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और 1992 में 'विश्वात्मा' में काम किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट रही और दिव्या भारती फेमस हो गईं। उन्होंने दीवाना, दिल का क्या कसूर, दिल आशना, शतरंज जैसी फिल्मों में काम किया था।

उनके करियर के 2 साल ऐसे रहे जब उन्होंने 21 फिल्में की, जिनमें से 13 फिल्में सुपरहिट रहीं और 8 हिट रहीं। वो 90 के दशक की टॉप की एक्ट्रेस थीं। बहुत से लोगों का मानना है कि उनके टक्कर का आज भी कोई नहीं है फिल्म इंडस्ट्री में। 

उनके आगे आज कोई एक्ट्रेस टिक ना पाती

उनके साथ रंग फिल्म में काम कर चुकी एक्ट्रेस आयशा जुल्का ने एक इंटरव्यू में उनकी खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा- ‘अगर दिव्या होती न तो हम में से कोई टिकता नहीं आज। इतना पावर हाउस थीं वो और इतनी ब्रिलियंट एक्ट्रेस थीं वो। ये जो नूर और तेज मेरे में देख रहे हैं, अगर आपने दिव्या भारती को देख लिया होता तो ये भूल जाते। इतना खूबसूरत चेहरा, इतनी वायब्रेंस, आंखों में इतनी चमक।’

कैसे हुई थी दिव्या भारती की मौत?

दिव्या भारती के साथ 5 अप्रैल 1993 को इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। बताया जाता है कि दिव्या भारती नशे की हालत में पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गई। वो खिड़की पर बैठी थी और वहां कोई ग्रिल नहीं थी। उनका पैर फिसला और वो गिर गईं।  एक्ट्रसे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।