'लाडला' की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी के साथ हुई अजीबो-गरीब घटना
कहा जाता है कि दिव्या भारती इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जिस सीन के डायलॉग बोलने में अटक जाती थीं, बिल्कुल उसी जगह बार-बार श्रीदेवी भी अटकने लगी थीं। सेट पर मौजूद लोगों ने श्रीदेवी बताया कि जिस डायलॉग में शूटिंग करते वक्त कभी दिव्या भारती अटक जाया करती थीं, उसी में श्रीदेवी भी बार-बार अटक रही थीं। ऐसा बार-बार होने के कारण फिल्म की पूरी टीम में डर का महौल बन गया था। कई बार ट्राय करने के बाद भी जब श्रीदेवी सीन शूट नहीं कर पा रही थीं तो फिर सेट पर फिर गायत्री मंत्र का पाठ रखवाया गया और तब जाकर शूटिंग पूरी हुई। हालांकि, फिल्म 'लाडला' हिट साबित हुई थी।