दिव्या की मौत के बाद कई अफवाएं उड़ती रहीं। बता दें मौत से करीबन 11 महीने पहले ही उन्होंने मशहूर फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ( sajid nadiadwala ) से शादी की थी। यही कारण था कि लोगों को लगता रहा साजिद ही उनकी मौत का कारण हैं। हांलाकि दिव्या के मां और पिता ने साजिद पर लगाए सारे इल्जामों को नकार दिया। पुलिस ने भी लंबे समय तक मामले की जांच की और साल 1998 में केस बंद कर दिया।