बॉलीवुड

आयुष शर्मा का खुलासा, बताया- अर्पिता खान से शादी पर माता-पिता ने दिया था बेहद अजीब रिएक्शन

Ayush Sharma On Arpita Khan Marriage: आयुष शर्मा जो सलमान खान के जीजा हैं। उन्होंने अपनी और पत्नी अर्पिता खान की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपने घर में अर्पिता से शादी की बात की थी तो उनके माता-पिता का रिएक्शन क्या था? किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि मैं 24 साल की उम्र में शादी करने जा रहा हूं।

3 min read
Apr 12, 2026
आयुष शर्मा और अर्पिता खान

Ayush Sharma On Arpita Khan Marriage:बॉलीवुड के गलियारों में शादियों और रिश्तों के किस्से तो बहुत मशहूर हैं, लेकिन सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी की कहानी काफी फिल्मी और दिलचस्प रही है। आयुष शर्मा ने अक्सर इंटरव्यूज में अपनी लव स्टोरी और सलमान खान के साथ पहली मुलाकात के बारे में बात की है। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आयुष ने बताया कि जब उन्होंने अपने माता-पिता को अर्पिता के साथ शादी करने के फैसले के बारे में बताया, तो उनका रिएक्शन कैसा था।

ये भी पढ़ें

रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना पर कसा तंज! पैपराजी से बोले- कौन समय?

आयुष और अर्पिता की शादी पर हैरान थे पिता (Ayush Sharma On Arpita Khan Marriage)

आयुष ने सायरस ब्रोचा के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई जिंदगी से जुड़े राज खोले। उन्होंने बताया कि सब कुछ बहुत अचानक हुआ। जब सलमान भाई को अर्पिता और मेरे रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने सीधे मुझसे भविष्य के बारे में सवाल किया था। अर्पिता ने भी तभी कह दिया कि हम दोनों एक साल के अंदर शादी करने का सोच रहे हैं और जब सलमान भाई ने मुझे देखा और पूछा कि क्या वह शादी करेंगे? तो मैंने 'हां' कह दिया था। आयुष का कहना है कि उस समय वह खुद नहीं जानते थे कि वह इतनी जल्दी शादी के लिए तैयार हो जाएंगे, फिर घर पर बताना तो दूर की बात थी।

आयुष के पिता चाहते थे बेटा दे करियर पर ध्यान (Ayush Sharma Revealed Her parents Reaction on marriage with arpita khan)

आयुष ने जब हिमाचल प्रदेश में रहने वाले अपने माता-पिता को इस बारे में बताया, तो वह पूरी तरह हैरान रह गए थे। उनकी मां को यकीन ही नहीं हो रहा था कि आयुष सलमान खान की बहन को डेट कर रहे हैं। वहीं उनके पिता का रिएक्शन और भी मजेदार और हैरान करने वाला था। उन्होंने सीधे शब्दों में आयुष से पूछा, "सलमान खान की बहन तेरे साथ क्या कर रही है?" उनके पिता को लगा कि आयुष को पहले अपनी पढ़ाई और करियर (एक्टिंग) पर ध्यान देना चाहिए, न कि 24 साल की उम्र में शादी के बारे में सोचना चाहिए।

ईमानदारी से बताई अपनी आर्थिक स्थिति

आयुष के पिता इस बात को लेकर भी असमंजस में थे कि खान परिवार ने आयुष में ऐसा क्या देखा जो वह अपनी बेटी का हाथ उनके हाथ में देने को तैयार हो गए। आयुष ने बताया कि उनके पिता बहुत ही स्पष्टवादी इंसान हैं। जब दोनों परिवारों की पहली मुलाकात हुई, तो आयुष के पिता ने सलमान और उनके परिवार के सामने बहुत ही ईमानदारी से अपनी बात रखी।

उन्होंने सबके सामने कह दिया, "हमारा दिल बहुत बड़ा है, लेकिन सच कहूं तो अगर मैं आपकी जगह होता, तो इसके जैसे लड़के को अपनी बेटी कभी नहीं देता।" इतना ही नहीं, उन्होंने सलमान को यह भी साफ कर दिया कि आयुष उस वक्त सिर्फ 30 से 40 हजार रुपये महीना कमाते थे। आयुष के पिता नहीं चाहते थे कि कोई भी बात छिपी रहे।

सलमान खान का भरोसा

हैरानी की बात यह है कि सलमान खान ने आयुष की आर्थिक स्थिति या करियर के शुरुआती दौर को नहीं देखा। उन्होंने आयुष के व्यक्तित्व पर भरोसा दिखाया। आज आयुष और अर्पिता की शादी को कई साल हो चुके हैं और उनके दो प्यारे बच्चे भी हैं। आयुष का यह खुलासा दिखाता है कि कभी-कभी रिश्तों में पैसा और रुतबा नहीं, बल्कि ईमानदारी और परिवार का भरोसा ही सबसे ज्यादा मायने रखता है।

ये भी पढ़ें

ICU में भर्ती आशा भोसले की वो दर्दभरी कहानी, जब की थी सुसाइड की कोशिश, खाई थी नींद की गोलियां
Published on:
12 Apr 2026 09:50 am
Also Read
View All