बॉलीवुड

राम मंदिर गए आयुष्मान खुराना ने क्यों गाया ‘दिल-दिल पाकिस्तान’ गाना? जानें असली सच्चाई

बॉलीवुड एक्टर आयु्ष्मान खुराना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो 'दिल दिल पाकिस्तान' गाते दिख रहे हैं। राम मंदिर इनॉग्रेशन में शामिल होने के बाद एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसे देख कर लोग भड़क रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो की सच्चाई
2 min read
• •
Jan 26, 2024
ayushmann_khurrana_singing_pakistani_song.jpg

बॉलीवुड एक्टर आयु्ष्मान खुराना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो 'दिल दिल पाकिस्तान' गाते दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो देखने के बाद कुछ इंडियन यूजर्स तमतमा गए। कुछ यूजर्स तो ये भी कहने लगे कि वो राम मंदिर को देखकर अपसेट हो गए। हालांकि, ये वायरल वीडियो पूरा नहीं है। इस क्लिप का एक हिस्सा ही वायरल हो रहा है, जबकि अगर आप पूरा वीडियो देखेंगे, तो पाएंगे कि मामला कुछ और ही था।


क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
ये वीडियो 20 नवंबर 2017 को बिना वैरिफाइड यूट्यूब चैनल Selfie Tv पर अपलोड किया गया था। इसका टाइटल था- आयुष्मान खुराना दुबई में अपनी पंजाबी सिंगिंग के जरिए सभी एशियाई देशों को ट्रिब्यूट दे रहे हैं।'
एक्टर आयुष्मान खुराना और पाकिस्तानी एक्टर अली जफर 27 अक्टूबर 2017 को दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस स्टेडियम में एक साथ परफॉर्म करने वाले थे। ये प्रोग्राम सद्भाव का जश्न मनाने के लिए था।
इस पूरे वीडियो में आयुष्मान को विभिन्य राज्यों और क्षेत्रों जैसे पंजाबी, उत्तर प्रदेश, बंगाली और साउथ इंडिया के लोगों को ट्रिब्यूट देते हुए दिखाया गया है। इसी दौरान उन्होंने अपने भाई अपारशक्ति खुराना के साथ स्टेज पर 'दिल दिल पाकिस्तान' और 'चक दे इंडिया' गाने परफॉर्म किया।

कहा हुआ था इवेंट
ये इवेंट दुबई में हुआ था। शुरुआत में आयुष्मान और अपारशक्ति दोनों बॉलीवुड गाने गाते नजर आ रहे हैं। फिर उन्होंने पंजाब, यूपी, बंगाली और साउथ इंडिया के लोगों का नाम लेते हुए उनके लिए गाने गाए। इसके बाद वो बोलते हैं, 'और ये पाकिस्तानी दोस्तों के लिए...'। फिर वो 'दिल दिल पाकिस्तानी, जान जान पाकिस्तान' गाना गाते हैं। फिर आयुष्मान पूरे इंडिया के लिए 'चक दे इंडिया' गाना भी गाते हैं। गल्फ न्यूज में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया था कि भारतीय एक्टर आयुष्मान खुराना और पाकिस्तानी एक्टर अली जफर 27 अक्टूबर 2017 को दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस स्टेडियम में एक साथ परफॉर्म करने वाले थे। ये प्रोग्राम सद्भाव का जश्न मनाने के लिए था।

Published on:
26 Jan 2024 12:38 pm
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो