
Badass Ravikumar Vs Loveyapa Box Office: बॉक्स ऑफिस पर जुनैद खान की मूवी लवयापा और हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रविकुमार के बीच बैटल हो रही है। संडे को दोनों इन दोनों में से किसने कितने रुपये कमाए, इसकी रिपोर्ट आ गई है। चलिए जानते हैं संडे टेस्ट में कौन निकला आगे।
हिमेश रेशमिया की मूवी बैडएस रवि कुमार की कमाई में तीसरे दिन घाटा देखने को मिला। इसने 1.40 करोड़ रुपये कमाए। इसका कुल कलेक्शन अब 6.15 करोड़ रुपये हो गया है।
इसने पहले दिन 2.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, दूसरे दिन इसने 2 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म में एक पुलिस इंस्पेक्टर की कहानी है जो नियम-कानून नहीं मानता है। इसमें कीर्ति कुल्हारी, सौरभ सचदेवा, जॉनी लीवर, प्रभु देवा और सनी लियोन भी हैं।
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की मूवी की बात करें तो इसका भी हाल बॉक्स ऑफिस पर ठीक नहीं रहा। अद्वैत चंदन निर्देशित इस फिल्म ने कम शुरुआत के बाद सप्ताहांत में नाममात्र की वृद्धि दर्ज की है। इसने तीसरे दिन 1.65 करोड़ रुपये कमाए।
इसमें श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, तन्विका पार्लिकर, किकू शारदा और आशुतोष राणा जैसे स्टार्स हैं। पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये कमाए। लवयापा ने दूसरे दिन 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसका कुल कलेक्शन अब 4.45 करोड़ रुपये हो गया है।
इन दोनों ही फिल्मों को हाल ही में फिर से रिलीज हुई मूवी सनम तेरी कसम से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसने अब तक 14.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ये बाकी फिल्मों से ज्यादा देखी जा रही है। इसमें मवरा होकेन और हर्षवर्धन राणे लीड रोल में हैं।