सिंगर-एक्टर हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडस रविकुमार भी लवयापा के साथ रिलीज हुई है। हिमेश रेशमिया 5 साल बाद इस एक्शन फिल्म के साथ सिनेमाघरों में वापस आ गए हैं। 7 फरवरी को रिलीज हुई इस म्यूजिकल एक्शन कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री से सभी को चौंका दिया। इस मूवी में कीर्ति कुल्हारी, सौरभ सचदेवा, जॉनी लीवर, प्रभु देवा और सनी लियोन भी हैं।