
Badshah Video: मशहूर रैपर बादशाह अपने गानों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने 28 सितंबर की रात अपने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह अपने फैंस का दिल से शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कोई वजह नहीं बताई, लेकिन इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस ने अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। किसी का मानना है कि बादशाह ने यह पोस्ट उनकी एक्स वाइफ ईशा रिखी के 'बिग बॉस 20' से बाहर होने के कारण किया है वहीं, कोई कह रहा है कि भाई गलत कदम मत उठाना।
बादशाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी खराब सेहत की जानकारी दी और फैंस के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। वीडियो में बादशाह ने कहा, "मैं बस आप सभी के प्यार, आशीर्वाद और सपोर्ट के लिए आपका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। बस इतना ही। मैं बस इस पल में आप सभी के लिए अपना आभार जताना चाहता हूं। माफ करना, मेरा गला बहुत खराब है और मेरी तबीयत भी ठीक नहीं है। लेकिन मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।"
बादशाह के इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे एक्ट्रेस और उनकी एक्स वाइफ ईशा रिखी के बिग बॉस के सफर से जोड़ना शुरू कर दिया। तीन हफ्तों से 'बिग बॉस 20' के घर में शानदार खेल दिखा रहीं ईशा रिखी को इस रविवार 27 सितंबर को घर से बेघर होना पड़ा है।
अब बादशाह का ईशा के एविक्शन के तुरंत बाद इस तरह सपोर्टर्स और फैंस को शुक्रिया कहना नेटिजन्स को महज एक इत्तेफाक नहीं लग रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि बादशाह ने ईशा के 'बिग बॉस 20' से जाने और उन्हें प्यार और सपोर्ट के लिए यह खास आभार संदेश शेयर किया है। वहीं, कई ऐसे भी हैं जो इसे केवल उनका फैंस के लिए प्यार कह रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, "यह शुक्रिया यकीनन ईशा रिखी को वोट देने वाले फैंस के लिए है, बादशाह अपनी बात सीधे न कहकर भी दिल से धन्यवाद दे रहे हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा, "बादशाह भाई अपनी सेहत का ख्याल रखिए, आपकी आवाज और आपकी नीयत दोनों सच्ची हैं।"
एक ने लिखा, 'लव यू भैया! हम लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं और आपके फैन भी हैं।" एक अन्य ने लिखा, "सर जी आपने तो हमें रुला ही दिया।" एक और ने लिखा, "ये किसके लिए बोल रहे हैं तो उसी पर एक ने कमेंट करते हुए लिखा, शायद अपनी एक्स वाइफ के लिए क्योंकि बिग बॉस में उनके व्यवहार के बाद लोग अब बादशाह को ज्यादा पसंद करते हैं।"
हालांकि, बादशाह ने अपने इस वीडियो में न तो सीधे तौर पर 'बिग बॉस 20' का जिक्र किया और न ही ईशा रिखी का नाम लिया, लेकिन जिस टाइमिंग पर यह पोस्ट शेयर किया गया, उसने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।