बॉलीवुड

“पति की ताकत से डरती थी”, रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी का पोस्ट वायरल, फैंस बोले आप स्ट्रॉन्ग हो, हम आपके साथ हैं

Badshah wife Isha Rikhi: रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के रिश्ते में खटास की खबरे आ रही हैं। इसी बीच ईशा ने एक इमोशनल नोट शेयर किया है और कहा है कि अपने पति के प्रभाव और डर के कारण वह अब तक चुप थीं। लेकिन अब नहीं। इसी पर लोगों ने कमेंट की लाइन लगा दी है और उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।
3 min read
Jul 28, 2026
Badshah wife Isha Rikhi break silence amid divorce rumours said i Was afraid of my husband influence power
बादशाह और पत्नी ईशा रिखी (Photo Source- Isha Rikhi Instagram)

Badshah Isha Rikhi marriage divorce rumours: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) का अपनी पत्नी और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी (Isha Rikhi) संग रिश्ते पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शोर है कि कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मार्च में ईशा की मां पूनम रिखी द्वारा इंस्टाग्राम पर एक प्राइवेट सेरेमनी की तस्वीरें शेयर किए जाने के बाद से ही दोनों की शादी की चर्चाएं जोरों पर थीं। बादशाह ने बाद में अपनी शादी की बात स्वीकार तो की थी, लेकिन हमेशा अपनी निजी जिंदगी पर चुप्पी साधे रखी। अब ईशा रिखी के एक बेहद भावुक सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। उन्होंने पति की ताकत और डर को लेकर एक बड़ा पोस्ट किया है, इसी के बाद से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें हैं।

बादशाह की पत्नी ईशा रिखी ने पोस्ट में क्या कहा?

सोमवार शाम, 27 जुलाई को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक ईसा रिखी ने इमोशनल नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि वे पिछले काफी समय से डर के साए में जी रही थीं। ईशा ने अपने नोट में लिखा, "कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनका कोई निशान नहीं दिखता। लंबे समय तक मैं चुप रही क्योंकि मैं डरी हुई थी। मुझे अपने पति के प्रभाव, ताकत और संसाधनों का बहुत ज्यादा डर महसूस हुआ और मैंने खुद को यकीन दिला लिया कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है। मेरी चुप्पी कभी भी मेरी स्वीकृति नहीं थी, वह सिर्फ मेरा सर्वाइवल यानी जीवन रक्षा थी। आज मैं डर के बजाय हिम्मत चुन रही हूं। भले ही मैं पूरी कहानी बताने के लिए तैयार न होऊं, लेकिन यह दिखावा करना बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था।"

बादशाह की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

ईशा रिखी ने अपने बयान में किसी भी घटना का सीधा जिक्र नहीं किया और न ही कोई स्पष्ट आरोप लगाए है, लेकिन उनके शब्दों ने बादशाह संग उनके बिगड़ते रिश्तों की अटकलों को हवा दे दी है। इस मामले में अभी तक बादशाह या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट करने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप एक मजबूत महिला हो और हर कोई आपके साथ है।" दूसरे ने लिखा, "मेरी प्यारी बहन, अपना ख्याल रखना! तुम्हें मज़बूत रहना है, डरना नहीं है। दुनिया तुम्हारे साथ खड़ी होगी।" तीसरे ने लिखा, "किसी को भी इस दौर से नहीं गुज़रना चाहिए, लेकिन तुम जितना सोचते हो, उससे कहीं ज़्यादा मज़बूत हो। ढेर सारा प्यार।" एक अन्य ने लिखा, "मजबूत रहो!! सब तुम्हारे साथ हैं।" एक और यूजर ने लिखा, "डरने की जरूरत नहीं है।"

बता दें, यह बादशाह की दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी, जिनसे 2017 में उनकी एक बेटी जेसीमी हुई। साल 2020 में जैस्मीन से अलग होने के बाद अब उनकी पूर्व पत्नी बेटी के साथ लंदन में रहती हैं।

Updated on:
28 Jul 2026 10:12 am
Published on:
28 Jul 2026 10:12 am
Also Read
View All
मंदाकिनी ने ‘राम तेरी गंगा मैली’ के सीन की बताई सच्चाई, बोलीं- ‘मैंने डीप नेक ब्लाउज पहना और बच्चे को चिपका लिया बस’

‘Vvaan’ के ‘छठी मैया’ गाने पर आया तमन्ना भाटिया के पंडित जी का रिएक्शन, डिटेल्स देख बोले, ‘सब फिल्म देखने जाएंगे’

छठी मैया पर फिल्माए गाने की शूटिंग में भावुक हो गई थीं तमन्ना भाटिया, ‘द वन’ के ट्रेलर लॉन्च में अब बताया कारण

Vvaan Trailer: ‘द वन’ का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस ने लगाया ब्लॉकबस्टर था ठप्पा, सिद्धार्थ-तमन्ना की कैमिस्ट्री की भी हुई तारीफ

“म्यूजिक का SRK हूं, पर गुस्सा सलमान-संजय दत्त जैसा”, क्रेडिट विवाद में परिवार घसीटने पर भड़के अमाल मलिक