
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने चीन में रिलीज के बाद पहले दो दिन में 34.94 करोड़ रुपए की कमाई कर ली। आमिर की फिल्म 'दंगल' ने पहले दिन 12.99 करोड़ रु की कमाई की थी। वहीं 'बजरंगी भाईजान' फिल्म ने पहले दिन की कमाई 14.61 करोड रु की कमाई की। भारत में यह फिल्म दो वर्ष पहले रिलीज हुई थी। 'बजरंगी भाईजान' एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो भारत में गुम हुई पाकिस्तानी लड़की को सीमा पार करा कर उसके देश पहुंचाता है। यह फिल्म चीन में रिलीज हुई सलमान की पहली फिल्म है। इसे शुक्रवार को रिलीज किया गया। चीन में आमिर की फिल्में काफी लोकप्रिय रही हैं।
'सीक्रेट सुपरस्टार' ने पहले दिन कमाए थे 40 करोड़
चीनी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक,'बजरंगी भाईजान ने चीन में आमिर खान की 'दंगल की पहले दिन की कमाई को पछाड़ दिया है। हालांकि,'बजरंगी भाईजान' की कमाई हाल ही में रिलीज हुई आमिर की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' से कम है, जिसने चीन में रिलीज के पहले दिन 40 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
'बजरंगी भाईजान को मिल रहा अच्छा रिस्पांस
'दंगल' ने चीन में कुल 1,000 करोड़ रुपए की कमाई की और चीन में यह सर्वोच्च कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई। यहां बॉलीवुड फिल्मों की दीवानगी बढ़ रही है। वहीं फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की यहां कुल कमाई 750 करोड़ रुपए से ज्यादा रही। 'बजरंगी भाईजान' को भी बेहद अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और इसने पहले दो दिन में अच्छी खासी कमाई कर ली है।
भारत में किया 320.34 करोड़ रुपए का करोबार
चीन के कलेक्शन को मिलाकर अब तक 'बजरंगी भाईजान' ने वल्र्डवाइड 659.38 करोड़ रुपए की कुल कमाई कर चुकी है। अगले दो दिन भी अच्छी खासी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि 'बजरंगी भाईजान' 'लिट्ल लोलिता मंकी गॉड अंकल' के नाम से 2 मार्च को चीन में रिलीज हुई है। इस फिल्म को चाइनीज लैंटर्न फेस्टिवल के मौके पर रिलीज किया गया। 'बजरंगी भाईजान' ने भारत में 320.34 करोड़ रु. का कारोबार किया था।