
Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 4: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' (Awarapan 2) और सनी देओल की 'बटवारा 1947' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है। 'बटवारा 1947' पीछे छोड़ते हुए 'आवारापन 2' ने जबरदस्त पकड़ साबित की है। सोमवार का कलेक्शन देख मेकर्स भी हैरान हो रहे हैं इमरान हाशमी का जबरदस्त क्रेज है वहीं सनी देओल- प्रीति जिंटा की फिल्म का कलेक्शन औंधेमुंह गिरा है।
Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, नितिन कक्कड़ के निर्देशन और 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'आवारापन 2' ने पहले ही वीकेंड में शानदार मुनाफा दर्ज किया। फिल्म ने ओपनिंग पर 22 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा और 33.75 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन कलेक्शन थोड़ा कम हुआ और 26 करोड़ का बिजनेस किया था। अब वीकडेज पर यानी पहले सोमवार 17 अगस्त को फिल्म ने 9.25 करोड़ का धांसू कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन 91 करोड़ हो गया है।
इमरान हाशमी और दिशा पटानी स्टारर यह फिल्म महज 4 दिनों में 91 करोड़ रुपये बटोरकर सुपरहिट साबित हो चुकी है। मंगलवार को मल्टीप्लेक्स में टिकटों पर मिलने वाली छूट (डिस्काउंट) के कारण उम्मीद जताई जा रही है कि यह 5वें दिन के अंत तक आसानी से 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
बॉक्स ऑफिस पर साथ रिलीज हुई सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर पीरियड-ड्रामा 'बटवारा 1947' (Batwara 1947) की रफ्तार 'आवारापन 2' के सामने सुस्त नजर आई।
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में 1947 के विभाजन और लाहौर की पृष्ठभूमि पर बनी 'बटवारा 1947' ने पहले दिन 5.75 करोड़ और शनिवार को बढ़त के साथ 13.50 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, रविवार को यह 7.25 करोड़ ही कमा पाई। वहीं, सोमवार 17 अगस्त को चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई। फिल्म महज 1.34 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। 4 दिनों में 'बटवारा 1947' का कुल नेट कलेक्शन 27.84 करोड़ और ग्रॉस 33.19 करोड़ पर रुक गया है।
दर्शकों के रुझान और ऑक्यूपेंसी के मामले में 'आवारापन 2' ने सनी देओल की फिल्म को काफी पीछे छोड़ते हुए स्वतंत्रता दिवस वीकेंड की रेस अपने नाम कर ली है।