बॉलीवुड

Bhagam Bhag 2: फिर पर्दे पर दिखेगी अक्षय कुमार गोविंदा की जोड़ी, बनेगा ‘भागम भाग’ का सीक्वल, जानें डिटेल्स

Bhagam Bhag 2: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भागमभाग’ का सीक्वल बनेगा, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग और संभावित रिलीज डेट।
2 min read
• •
Nov 07, 2024
Bhagam Bhag 2 Akshay Kumar Acquires Rights Shoot starts soon with Govinda and Paresh Rawal

Bhagam Bhag 2: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भागमभाग’ का सीक्वल बनेगा। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी वर्ष 2006 में प्रदर्शित सुपरहिट कॉमेडी फ‍िल्‍म ‘भागम भाग’ अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने खरीदे हैं शेमारू से 'भागम भाग' के अधिकार। शेमारू एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर वो इस फिल्म का निर्माण करेंगे। लेखकों की एक नई टीम के साथ मिलकर फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। अक्षय ने लोकप्रिय हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के अधिकार भी हासिल कर लिए हैं और ऐसा लगता है कि वह बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन कॉमेडी को पुनर्जीवित करने के मिशन पर हैं।

कब शुरू होगी भागम भाग 2 की शूटिंग और रिलीज डेट 

कहा जा रहा है कि यदि सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ तो ‘भागम भाग 2’ की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू हो जाएगी। वर्ष 2026 में इसे रिलीज भी किया जा सकता है। भागम भाग 2 के लिए गोविंदा और परेश रावल की पुरानी जोड़ी के साथ फिर से काम करना चाहते हैं।

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म

अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो, खिलाड़ी कुमार फिलहाल ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग कर रहे हैं और इसके बाद वो ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘भूत बंगला’ की शूटिंग करेंगे। इसके अलावा उनके पास ‘जॉली एलएलबी 3’ भी है जो अप्रैल 2025 में रिलीज होगी।  

Updated on:
07 Nov 2024 12:18 pm
Published on:
07 Nov 2024 10:55 am
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 4 Oct: ‘दृश्यम 3’ के लिए रविवार रहा शानदार, 3 दिन में 272 करोड़ का आंकड़ा किया पार

‘दृश्यम 3’ के स्क्रीनराइटर आमिल कियान का खुलासा, बताया- सही क्लाइमेक्स पाने के लिए लिखे 100 से ज्यादा ड्राफ्ट

सबसे बड़े यूट्यूबर MrBeast ने रणबीर कपूर, हार्दिक पांड्या संग तस्वीरें कीं शेयर, भारत ट्रिप को लेकर लिखा खास मैसेज

कैंची धाम में जनसैलाब पर ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने श्रद्धालुओं से की खास अपील, बताया और कहां घूमा जा सकता है

‘आपका काम सिर्फ मनोरंजन करना है’, नसीरुद्दीन शाह-अभिजीत दीपके की मुलाकात के बाद कलाकारों पर भड़के ‘महाभारत’ फेम पुनीत इस्सर