20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Ranbir Kapoor की ‘रामायण’ के बनेंगे एक नहीं दो पार्ट, फर्स्ट लुक के साथ जानिए कब होगी रिलीज

Ranbir Kapoor की ‘रामायण’ के बनेंगे एक नहीं दो पार्ट, फर्स्ट लुक के साथ जानिए कब होगी रिलीज

Ranbir Kapoor Ramayana First Look: फिल्म मेकर नितेश तिवारी ने भारत की सबसे बड़ी फिल्म रामायण - पार्ट 1 और 2 की रिलीज डेट का किया ऐलान ! पहला पोस्टर भी आया सामने।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 6 Nov 2024, 12:01 PM IST

Ranbir Kapoor Ramayana First Look Poster And Release Date reveals Director Nitesh Tiwari

Ranbir Kapoor Ramayana First Look: इतिहास के साक्षी बनने के लिए तैयार हो जाइए! जाने माने फिल्म मेकर नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड, नमित मल्होत्रा की मच अवेटेड महाकाव्य रामायण इंडियन सिनेमा को पहले से कहीं ज़्यादा बदलने के लिए तैयार है।

ये एपिक एडेप्टेशन भारत की सबसे प्रिय कहानियों में से एक को जबरदस्त स्केल और क्रिएटिव स्टोरी टेलिंग के साथ जिंदा कर है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2: काउंटडाउन शुरू, रिलीज हुआ ‘पुष्पा-2’ से अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल का जबरदस्त फेस-ऑफ पोस्टर

रामायण मूवी रिलीज डेट

नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा है, “एक दशक से ज्यादा समय पहले मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश शुरू की, जिसने 5000 साल से भी ज्यादा वक्त तक अरबों दिलों पर राज किया हैऔर आज मुझे इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर खुशी हो रही है, क्योंकि हमारी टीमें एक ही उद्देश्य के साथ मेहनत कर रही हैं: हमारी "रामायण" का सबसे सच्चा, पवित्र और अद्भुत रूप दुनिया भर के लोगों के सामने लाना है, जो हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति को दर्शाता है।

हमारे साथ जुड़ें और अपने सबसे महान महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवित करने का सपना पूरा करें।…दिवाली 2026 में पार्ट 1 और दिवाली 2027 में पार्ट 2।

यह भी पढ़ें: सोमी अली ने Sushant Singh Rajput की मौत पर तोड़ी चुप्पी, बोली- उनका हुआ था मर्डर और…

प्राइम फोकस स्टूडियोज के विजनरी लीडर के तौर पर, नमित मल्होत्रा ने हॉलीवुड के कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, जैसे ड्यून और इंसेप्शन, और हालिया हिट द गारफील्ड मूवी भी इसमें शामिल है। उन्होंने एंग्री बर्ड्स 3 का भी अनाउंसमेंट किया है। नमित मल्होत्रा की विजुअल स्टोरीटेलिंग की गहरी समझ उन्हें हॉलीवुड के सबसे खास इंडियंस में से एक बनाती है।

यह भी पढ़ें: दिवाली के बाद एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की तबियत हुई खराब, खुद ही बताया कैसा है हाल

रामायण स्टारकास्ट 

अपने कैलेंडर पर दिवाली 2026 और 2027 मार्क कर लीजिए क्योंकि रामायण पार्ट 1 और 2, इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म, दुनिया भर के दर्शकों को दीवाना करने वाली है। फिलहाल रणबीर कपूर Ramayana फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। नितेश तिवारी की इस फिल्म में वो भगवान राम के रोल में दिखेंगे। वहीं सीता के रोल में साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी।