बॉलीवुड

Bharat Kapoor Death: फेमस एक्टर भरत कपूर का निधन, 3 दिन से थी हालत नाजुक

Bharat Kapoor Passed Away: इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आई है जिसने हर को चौंका दिया है। 'चंद्रकांता' फेम एक्टर भरत कपूर का निधन हो गया है। वह पिछले 3 दिनों बीमार थे। उनकी मौत की असली वजह से भी सामने आ गई है।

2 min read
Apr 27, 2026
Bharat Kapoor Passed Away at 80 death reason is multiple organ failure actor funeral
एक्टर भरत कपूर का निधन

Bharat Kapoor Passed Away: बॉलीवुड के लिए अप्रैल का यह महीना किसी काले साये से कम साबित नहीं हो रहा है। अभी फिल्म जगत और सुरों की मल्लिका आशा भोसले के जाने के गम से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि मनोरंजन जगत से एक और बेहद दुखद खबर सामने आ गई है। हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता भरत कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन हो गया है। उन्होंने 80 साल की आयु में मुंबई के सायन अस्पताल में अंतिम सांस ली। जैसे ही खबर आई हर कोई हैरान रह गया। उनके फैंस उनकी फोटो शेयर कर अपने फेवरेट एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे है।

एक्टर भरत कपूर का निधन (Bharat Kapoor Passed Away)

भरत कपूर के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है। उनके करीबी मित्र और सह-कलाकार अवतार गिल ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों से उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों के कड़े प्रयासों के बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। अवतार गिल ने बताया कि शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था (मल्टी ऑर्गन फेलियर), जिसके चलते आज दोपहर करीब 3:00 बजे उनका निधन हो गया।

सादे समारोह में हुआ अंतिम संस्कार (Bharat Kapoor Funeral)

भरत कपूर हमेशा से ही चकाचौंध से दूर सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते थे, और उनका अंतिम सफर भी वैसा ही रहा। अवतार गिल के मुताबिक, आज शाम करीब 6:30 बजे उनका अंतिम संस्कार बेहद निजी तरीके से संपन्न किया गया। इस दौरान केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी लोग ही मौजूद रहे। उनके जाने से फिल्म जगत में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना आसान नहीं होगा।

इंडस्ट्री को 15 दिन में दूसरा बड़ा झटका

बॉलीवुड के लिए यह समय वाकई अग्निपरीक्षा जैसा है। महज 15 दिनों के भीतर इंडस्ट्री ने अपने दो अनमोल रत्नों को खो दिया है। याद दिला दें कि अभी बीते 12 अप्रैल 2026 को स्वर कोकिला आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। आशा ताई की मृत्यु भी मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण हुई थी। अभी फैंस उनकी यादों को संजो ही रहे थे कि भरत कपूर के चले जाने की खबर ने जख्मों को फिर हरा कर दिया है।

भरत कपूर ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। पर्दे पर उनकी मौजूदगी हमेशा प्रभावशाली रहती थी। उनके सहकर्मियों का कहना है कि वह न केवल एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक बहुत ही नेक इंसान भी थे। सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। हिंदी सिनेमा के इतिहास में भरत कपूर का नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा।

Updated on:
27 Apr 2026 10:05 pm
Published on:
27 Apr 2026 09:55 pm