बॉलीवुड

‘कपिल शर्मा शो’ के 1 एपिसोड का इतना चार्ज करती हैं भारती सिंह, लॉफ्टर क्वीन की कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान

लॉफ्टर क्वीन भारती सिंह ने लोगों को हंसाने के काम से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वो एक साथ करोड़ों लोगों को हंसाती हैं, जिसके दम पर भारती सिंह आज करोड़ों रुपया भी कमा चुकी हैं और लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2021, 1:40 PM IST
bharti_singh.jpg
Bharti Singh

नई दिल्ली। Bharti Singh Net Worth: किसी को हंसाना बहुत पुन्य का काम माना जाता है। ऐसा करने से जिंदगी में अच्छा फल मिलता है। लॉफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) ने इसी काम से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। वो अपने इस काम से एक साथ करोड़ों लोगों को हंसाती हैं, जिसके दम पर भारती सिंह आज करोड़ों रुपया भी कमा चुकी हैं और लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि लॉफ्टर क्वीन भारती सिंह 'कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड का कितना चार्ज करती हैं और वो कुल कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर जीवन में सफलता हासिल की है। भारती सिंह (Comedian Bharti) लोगों को हंसाते-हंसाते आज करोड़पति बन गई हैं और एक लग्जरी लाइफ जीना पंसद करती हैं। अपने दम पर सफलता हासिल करने और इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाने वालीं भारती सिंह 'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड में चंद मिनटों के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती सिंह की नेट वर्थ यानी कुल संपत्ति 22 करोड़ की है। भारती सिंह एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए 6 से 7 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वहीं, कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में कुछ मिनटों के एक्ट के लिए कम-से-कम 5 से 6 लाख रुपये लेती हैं। इस तरह भारती सिंह की महीने की इनकम 25 लाख रुपये है। वहीं, भारती साल में 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती हैं।

भारती सिंह एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। भारती के पास कई गाड़ियां हैं, जिसमें लग्जरी गाड़ियां जैसे ऑडी, मर्सडीजज और बेन्ज जीएल भी शामिल हैं। आपको बता दें कि हर्ष लिंबाचिया और हर्ष लिंबाचिया के साथ लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद 2017 में शादी की थी। इसके बाद अब भारती सिंह मां बनने वाली हैं। अभी हाल ही में भारती ने अपनी प्रेगनेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की है।

Updated on:
12 Dec 2021, 1:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज