अपने जन्मदिन पर दिन को याद करते हुए सुष्मिता ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया था। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं तब 18 साल की थी जब भारत ने पहला मिस यूनिवर्स का खिताब 21 मई 1994 में जीता था। आज मैं 42 साल की हूं अभी भी मिस हूं और यूनिवर्स भी मेरे अंदर है। कुछ भी नहीं बदला है सिर्फ चंद सालों के अलावा। आपके खतों, गिफ्ट्स और कार्ड्स के लिए शुक्रिया, लेकिन सबसे ज्यादा इस खास दिन को याद रखने के लिए।