बॉलीवुड

रिलीज हुआ अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ का शानदार टीजर, माथे पर भस्म और हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए कहां चले एक्टर

इन दिनों अजय देवगन (Ajay Devgn) अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और ब स बीच उनकी अपकमिंग फिल्म भोला का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें एक्टर अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2022, 11:53 AM IST
bholaa teaser out
bholaa teaser out

अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) की अपार सफलता के बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी अगली साउथ रीमेक फिल्म 'भोला' (Bholaa) के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्टर ने सोमवार को फिल्म का पोस्टर जारी किया था और अब फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म 3डी में रिलीज की जाएगी।

अजय ने खुद अपने इंस्टाग्राम इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस टीजर को शेयर किया है। टीजर को शेयर करते हु अजय ने लिखा कि- कौन है वो... जिसको पता है, वो खुद लापता है।

टीजर में अजर का अलग लुक देखने को मिल रहा है। टीजर में वो माथे पर भस्म और हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए नजर आ रहे हैं। अजय के जारी करते ही अब टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

यह भी पढ़ें- सुसाइड करने वाली हैं भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज?

टीजर में ऐसे सजा काट चुके व्यक्ति के बारे दिखाया गया है जो जेल से छूटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलना चाहता है लेकिन उसका सामना पुलिस और ड्रग माफिया से होता है।

‘भोला’ साल 2019 में रिलीज हुई तमिल सुपरहिट फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है। काफी समय पहले इस फिल्म की घोषणा कर दी गई थी, लेकिन तब इस फिल्म की शूटिंग जारी थी, जो अब पूरी हो चुकी है। टीजर में फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलसा हुआ है। ये फिल्म अगले साल 23 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में तब्बू एक बड़ी पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। खास बता ये है कि इस फिल्म में भी अजय देवगन के साथ एक बार फिर एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) नजर आने वाली है।

दोनों हाल में रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' (Tabu In Drishyam 2) में भी साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें- साउथ सिनेमा फिर निकला आगे!

Published on: